इंदौर : मानसून की बेरुखी ने इंदौर वासियों की चिंता बढा दी है। जलसंकट के साथ खेतों में बोई फसल के भी खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में शीघ्र और पर्याप्त वर्षा की कामना के लिए रविवार को पंढरीनाथ मन्दिर क्षेत्र स्थित प्राचीन भगवान इंद्रेश्वर मंदिर में रूद्र अभिषेक का आयोजन किया गया। पूर्व लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रुद्राभिषेक में शिरकत कर अच्छी बारिश की कामना की। विधायक आकाश विजयवर्गीय भी रुद्राभिषेक में भाग लेने इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान भगवान इंद्रेश्वर महादेव को मनाने के लिए 101 बार ओम नमः शिवाय महामंत्र का जाप भी किया गया।
इंद्रेश्वर महादेव की पूजा से होती है अच्छी बारिश।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस मौके पर कहा कि
भगवान इंद्रेश्वर महादेव की पूजा के बाद शहर में अच्छी बरसात होती है। देवी अहिल्याबाई के समय से ही भगवान इंद्रेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की परंपरा चली आ रही है, जिसे अच्छी बारिश की कामना के साथ प्रतिवर्ष निभाया जाता है।
Related Posts
January 26, 2024 रिलायस जियो और वन प्लस मिलकर स्थापित करेंगे 5जी इनोवेशन लैब
बैंगलोर : भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा कंपनी रिलायंस जियो और वैश्विक प्रौद्योगिकी […]
March 13, 2023 मार्च के अंतिम सप्ताह में इंदौर आएंगे श्री श्री रविशंकर
आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार के प्रकल्प 'हैप्पी चाइल्ड, हैप्पी इंदौर' का करेंगे […]
January 13, 2017 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थी पंचायत में कई घोषणाएं की भोपाल। म.प्र. बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले […]
April 12, 2020 लायंस क्लब ने मेडिकल कॉलेज को भेंट किये 8 वेंटिलेटर इन्दौर : कोरोना वायरस कोविड-19 की आपदा से निपटने के लिये लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 जी 1 […]
September 15, 2020 त्वचा, नेत्र व अंग दान पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन और वेबिनार इंदौर : संस्था आनंद गोष्ठी ने रोटरी क्लब बोरीवली ईस्ट, दिल्ली शाहदरा, कॉटन सिटी रायचूर, […]
February 8, 2024 कांग्रेस के दिग्गज नेता सुमेर सिंह गढ़ा और शशांक शेखर ने थामा बीजेपी का दामन
भोपाल : कॉंग्रेस में इन दिनों भगदड़ जैसे हालात बने हुए हैं।एक के बाद एक दिग्गज नेता […]
August 7, 2025 मप्र – छत्तीसगढ़ में जियो ने 14 लाख से ज्यादा घरों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा
MP-CG में सबसे ज्यादा FWA ग्राहक रिलायंस जियो के पास।
जियो ने जून […]