इंदौर : ये अजीब विरोधाभास है कि जब कोरोना का संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं, लगातार मरीजों की मौतें हो रहीं हैं, उसी दौरान शासन- प्रशासन ने लॉकडाउन को पूरीतरह खत्म कर दिया है। सोमवार 31 अगस्त को भी 8 फीसदी से ज्यादा नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
258 नए संक्रमित मरीज मिले।
सोमवार को 959 सैम्पल लिए गए। बैकलॉग मिलाकर 3018 सैम्पलों की जांच की गई। 2731 निगेटिव पाए गए। 258 में संक्रमण की पुष्टि की गई। 24 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 5 जांच योग्य न होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात की जाए तो 216440 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 13250 पॉजिटिव पाए गए। याने औसत 6 फीसदी से ज्यादा मरीज संक्रमित मिले हैं।
5 और मरीजों की कोरोना से मौत।
कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी 5 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक 398 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। औसत देखा जाए तो 3 फीसदी से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
182 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 182 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे। इसी के साथ कुल 9268 मरीज कोरोना को परास्त कर चुके हैं। औसत देखा जाए तो 69 फीसदी से अधिक मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 3584 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
August 1, 2024 इंडिया हाउस पहुंचे खिलाड़ियों का नीता अंबानी ने किया जोरदार स्वागत
सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय […]
February 23, 2022 संगीन अपराधों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : हत्या के प्रयास व डकैती की योजना जैसे गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपी, […]
January 11, 2022 ऑटो रिक्शाओं को ट्रैफिक पुलिस आवंटित करेगी यूनिक नम्बर
इंदौर : इंदौर शहर के ऑटो रिक्शाओं के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यूनिक नंबर की व्यवस्था […]
April 22, 2024 छात्र की खुदकुशी के मामले में दो साल बाद दर्ज हुई एफआईआर
इंदौर : बेटमा पुलिस ने एक स्टूडेंट के सुसाइड केस में दो साल बाद एफआईआर दर्ज की है। […]
June 28, 2025 दलित युवकों से झूठ बुलवाकर बुरे फंसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
पीड़ित युवकों के खुलासे के बाद पटवारी के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने का प्रकरण […]
August 23, 2020 50 वर्ष पूर्व 49 दिन चला था नर्मदा को इंदौर लाने का आंदोलन..! *कीर्ति राणा।*
इंदौर : जिस तरह राजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर गंगा नदी को पृथ्वी पर आने […]
June 13, 2019 निगम सम्मेलन में घुसकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, थाने पर बीजेपी के धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर इंदौर:ब्रिलियंट कन्वेंशन में चल रहा नगर निगम का बजट सम्मेलन गुरुवार को हंगामें की भेंट […]