इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया है पर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए शहर व प्रदेश भले ही पूरीतरह अनलॉक हो गए हों पर सतर्कता और सावधानी रखना बेहद जरूरी है। भले ही हमने टीका लगवा लिया हो पर मास्क, सामाजिक दूरी और सेनिटाइजर से हाथ की सफाई जैसे उपायों को दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखना आवश्यक है। संभावित तीसरी लहर से बचाव में यही उपाय कारगर सिद्ध होंगे।
7 नए संक्रमित मिले।
शनिवार 26 जून को 5311 आरटी पीसीआर और 3555 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9375 की टेस्टिंग की गई। 9368 निगेटिव पाए गए। 07 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 17 लाख 25 हजार 859 की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 821 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 99 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
26 ने कोरोना के खिलाफ जीती लड़ाई।
शनिवार को 26 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 51 हजार 290 मरीजों ने कोरोना को हराने में सफलता हांसिल की है। अब अस्पतालों में 150 से भी कम मरीज रह गए हैं।
कोई नई मौत नहीं।
शनिवार को कोरोना से कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई और न ही पिछली मौतों को समायोजित किया गया। आज दिनांक तक कुल 1390 लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि प्रशासन स्तर पर की गई है।
Related Posts
January 18, 2022 अब इंदौर में ही हो सकेगा डीएनए परीक्षण, राऊ स्थित लैब में जुटाई गई सुविधाएं
इंदौर : क्षे.न्या.वि.प्र.इंदौर में डीएनए परीक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक […]
June 23, 2023 पर्यावरण संरक्षण में इंदौर में हुए काम अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय
पर्यावरण को धर्म मानकर उसके संरक्षण के लिये सभी मिलकर काम करें।
एनजीटी की प्रिंसिपल […]
December 10, 2020 बीजेपी निकाय चुनाव के लिए है तैयार, दर्ज करेगी बड़ी जीत- भूपेंद्र सिंह
भोपाल : नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद के […]
September 15, 2020 भयावह रूप ले रहा कोरोना संक्रमण, 386 नए संक्रमित मिले इंदौर : कोरोना संक्रमण अब खतरनाक स्तर तक पहुंचने लगा है। प्रतिदिन संक्रमितों की तादाद […]
August 13, 2024 संस्कारवान स्वयंसेवक समाज में परिवर्तन के वाहक बनेंगे : सक्सेना
आरएसएस के मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक का समापन।
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ […]
June 26, 2021 दोपहिया वाहन चुराकर बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले 2 शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ की […]
April 15, 2023 इंदौर की हर्षिता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनवाया अपनी वक्तृत्व कला का लोहा
इंदौर: (राधिका कोडवानी)प्रदेश की शैक्षणिक राजधानी इंदौर की छात्रा हर्षिता विकास दवे ने […]