उज्जैन : सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके फिल्म अभिनेता अनुपम खेर इंदौर आकर सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर में विधि विधान के साथ बाबा महाकाल की पूजा -अर्चना की। पंडितों ने श्री खेर के हाथों बाबा महाकाल का अभिषेक व पूजन कराया।
महाकाल के दरबार में मिलता है सुकून।
महाकाल दर्शन- पूजन के बाद प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आने वाले समय में उनकी एक साथ 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। कश्मीर फाइल- 2, ऊंचाई, इमरजेंसी, सिग्नेचर ऐसी कई फिल्में लगातार रिलीज होना हैं लेकिन बाबा के दरबार में सिर्फ आशीर्वाद लेने आया हूं। यहां फिल्मों की कोई बात नहीं होगी। अनुपम खेर ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बहुत सुकून मिलता है। बता दें कि अनुपम खेर कश्मीर फाइल्स पार्ट वन का भी हिस्सा रहे हैं।
Related Posts
August 4, 2022 ओंकारेश्वर बांध के बैक वाटर में लगाई जाएंगी सौर पैनल, 278 मेगावाट बिजली होगी जनरेट
नर्मदा मैया के पानी पर फ्लोटिंग सौर परियोजना करेगी मध्यप्रदेश को रोशन।
भोपाल में […]
November 16, 2020 अहिल्या माता गौशाला में भक्तों ने किया गोवर्धनऔर गौमाता का पूजन
इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का […]
December 14, 2022 खजराना गणेश को लगेगा तिल- गुड के सवा लाख लड्डुओं का भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव में 10 जनवरी को सवा लाख तिल […]
May 30, 2021 शहरी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे ड्राइव इन वैक्सिनेशन सेंटर
इंदौर : इंदौर में कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए ड्राइव इन वैक्सिनेशन सेंटर […]
April 11, 2023 फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट में मांगी बिना शर्त माफी
इंदौर : फ़िल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक बयान को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट से बिना […]
October 10, 2023 बीजेपी की चौथी सूची में ज्यादातर मंत्रियों और विधायकों को टिकट
इंदौर तीन, पांच और महू में फंसा पेंच।
इंदौर : बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी […]
May 3, 2017 जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी गिरफ्तार, 966 करोड़ की हेराफेरी का आरोप नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी को गिरफ्तार कर […]