न्यूजर्सी : अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्यों में आए बर्फीले तूफान ‘ओरलेना’ ने भारी तांडव मचाया है। बर्फबारी का आलम कुछ ऐसा रहा कि चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और फिलाडेल्फिया इस बर्फीले तूफान से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
न्यूजर्सी से हमारी सहयोगी रेखा वासुदेव ने बताया कि ओरलेना तूफान से करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं।सड़कों, घरों और वाहनों की छतों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। घरों की बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। न्यूजर्सी व अन्य इलाकों में सर्द आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
रेखा ताई ने बताया कि वॉशिंगटन और बोस्टन में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई है। सैकड़ों वाहन बर्फ में फंस गए हैं।
हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द।
बर्फीले तूफान से सड़क, ट्रेन व हवाई यातायात लगभग ठप हो गया है। 1600 से ज्यादा घरेलू व बाहर जाने वाली उड़ानें रोक दी गई हैं। विशेष तौर पर प्रशिक्षित
दल राहत व बचाव कार्य में जुट गए है।
आपको बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व भी अमेरिका के उत्तर पूर्व राज्यों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था।
Related Posts
December 10, 2020 नड्डा और विजयवर्गीय के काफिले पर हमले से बीजेपी कार्यकर्ताओं में छाया आक्रोश, फूंके ममता के पुतले
इंदौर : पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी के भतीजे के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में […]
June 14, 2022 विरोध के चलते टली निशांत खरे के नाम की घोषणा, स्थानीय नेताओं को बुलाया भोपाल
इंदौर : पैराशूट प्रत्याशी थोपने का भारी विरोध होने के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने […]
February 9, 2025 किराए पर दी जाने वाली संपत्ति के निर्माण से संबंधित इनपुट टैक्स क्रेडिट अब नहीं मिलेगी
इंदौर : वित्त मंत्री द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट में इनकम टैक्स के साथ जीएसटी एवं […]
October 20, 2024 बारिश के बावजूद जत्रा में पहुंचे हजारों इंदौरी
जमकर की खरीददारी, स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों का उठाया लुत्फ।
महाराष्ट्र की पारंपरिक […]
April 29, 2023 भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर
इंदौर :जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों की शिकायत के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ […]
March 21, 2020 अन्नपूर्णा आश्रम सहित कई देवालयों के पट बन्द इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते अन्नपूर्णा मंदिर आश्रम आगामी सूचना तक बंद रहेगा। इस दौरान […]
November 14, 2022 राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने निकाला पथ संचलन
इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति इंदौर द्वारा अपने स्थापना दिवस विजया दशमी के उपलक्ष्य मे […]