दूसरी बार बनें हैं अमेरिका के राष्ट्रपति, मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका बनाने का किया वादा।
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस को पराजित किया। ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने ऐसा जश्न पहले नहीं देखा।उन्होंने कहा कि वह देश को सुरक्षित करने के लिए सबकुछ करेंगे। इस दौरान उनके समर्थक USA-USA के नारे लगाते रहे।
मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका बनाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का नारा दोहराते हुए कहा कि मैं अमेरिका के लिए हर पल काम करूंगा। उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल है। मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए समर्पित है। ट्रंप ने कहा कि मैं हर नागरिक, के लिए, उनके परिवार के लिए और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा। हर दिन, मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक हम अपने बच्चों को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते।
Related Posts
March 29, 2022 दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहा सेंड बोआ सांप की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : वन्य जीव दोमुंहा सेंड बोआ सांप की तस्करी करने वाला तस्कर, क्राइम ब्रांच इंदौर व […]
January 3, 2020 राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की […]
April 5, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के सांस्कृतिक उत्सव ‘मंथन’ का रंगारंग आगाज
पाठ्यपुस्तकों से परे शिक्षा संपूर्णव्यक्तित्व का पोषण करती है : डॉ. डेविश जैन ।
गीत, […]
June 30, 2019 शिद्दत के साथ करता रहूंगा जनता की सेवा- आकाश इंदौर: जमानत मिलने के बाद रविवार सुबह जेल से रिहा हुए विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मीडिया […]
February 27, 2023 दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंपा
नई दिल्ली : शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को […]
August 17, 2022 क्षतिग्रस्त कारम बांध बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की निशानी – कमलनाथ
सरकार भ्रष्टाचार पर लीपापोती का प्रयास कर रही है।
पंचायत से लेकर मंत्रालय तक […]
February 1, 2025 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत इंदौर पहुंचा पूर्वांचल के युवाओं का दल
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, इंदौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से कराया […]