नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर में बड़ा कदम उठाते हुए अलगाववादियों पर एक और चोट की है। उसने अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ { जम्मू- कश्मीर लिबरेशन फ्रंट } पर प्रतिबंध लगा दिया है। कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। यासीन मलिक अपने संगठन के जरिये अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देते रहे हैं। भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान जाकर वे भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। इसी के चलते उनके संगठन जेकेएलएफ को बैन किया गया है।
आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने सभी अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी।
ईडी भी करेगा कानूनी कार्रवाई।
प्रवर्तन निदेशालय भी फेमा कानून के उल्लंघन को लेकर यासीन मलिक के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। यासीन पर गैरकानूनी ढंग से 10 हजार अमेरिकी डॉलर अपने पास रखने का आरोप है। इसके अलावा ईडी ने एक अन्य अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर भी 14.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उनसे 6.88 लाख रुपए कुर्क भी किये गए हैं।
जेकेएलएफ पर बैन का महबूबा ने किया विरोध ।
जम्मू- कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती यासीन मलिक के बचाव में आगे आई है। उन्होंने जेकेएलएफ पर बैन लगाने की आलोचना करते हुए कहा कि इससे कुछ हासिल नहीं होगा। उनका कहना था कि इसतरह के हानिकारक फैसले कश्मीर को खुली जेल बना देंगे।
उधर केंद्रीय गृह सचिव ने साफ किया है कि जेकेएलएफ पर बैन का फैसला आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लिया गया है।
Related Posts
July 30, 2021 बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों में किया कार्य विभाजन, सबनानी बनाए गए इंदौर के प्रभारी
भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों में जिम्मेदारियों का […]
May 26, 2021 हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कलेक्टर ने जारी किया नया संशोधित आदेश, सुबह 6 से दोपहर 12 तक की जा सकेगी किराना सामान की होम डिलीवरी
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट की डबल बेंच द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर […]
September 30, 2020 उज्जैन में पदस्थ टीआई मेढा की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी घायल
उज्जैन : पेटलावद रोड़ पर ढोकलियापाड़ा से आगे बुधवार सुबह पिकअप एवं बाइक में टक्कर होने से […]
February 22, 2021 मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हो पत्रकारिता
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का तीसरा दिन।
भविष्य की मीडिया शिक्षा पर हुआ रोचक टॉक […]
September 6, 2021 पटरी अतिक्रमण के खिलाफ लामबन्द हुए व्यापारी, सरकार को चेताया, अतिक्रमण नहीं हटा तो नहीं देंगे टैक्स
इंदौर : राजबाड़ा के आस पास के क्षेत्र को पटरी अतिक्रमण के हवाले कर प्रशासन की खामोशी […]
June 24, 2022 बीजेपी ने वो काम कर दिखाया की आज विकास के हर मापदंड पर इंदौर सबसे आगे है – पुष्यमित्र
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के बस्ती क्षेत्रों में भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र […]
December 26, 2020 धार जिले के किसान ने पीएम मोदी को बताया, नए कृषि कानून हैं लाभदायक
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर संभाग के धार […]