श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025 ।
डायमंड जारदोसी से हस्त निर्मित रेशमी वस्त्र से बनी पोशाख धारण कर पुष्प बंगले में प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में चल रहे ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव के छठे दिन दिव्य पुष्प बंगला सजाया गया। पुष्प बंगला में विराजित होकर प्रभु वैंकटेश ने भक्तों को दर्शन दिए।
इंदौर और वृंदावन के 50 से अधिक कलाकारों ने विविध प्रजाति के फूलों से इस नयनाभिराम पुष्प बंगले का निर्माण किया। पुष्प बंगले में विराजित प्रभु वेंकटेश की अलौकिक छटा निहारने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इसके पूर्व प्रातः सत्र में प्रणय कलह लीला का आयोजन हुआ जिसमें भगवान रंगनाथ व श्रीदेवी भूदेवी संग प्रेम और कलह की लीला के दर्शन हुए जिस में रंग गुलाल अबीर व माखन भी उड़ाया गया। प्रभु के प्रेम रस में भक्त रंग गए ।
प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि पुष्प बंगला के लिए बालकिशन सिंगी,आशीष लड्डा, महेंद्र नीमा, सुमित मंत्री, भरत तोतला, दिनेश गुप्ता, गोपाल नागोरी, प्रेम माहेश्वरी, श्याम सारड़ा,राम जाखेटिया,हर्ष पसारी, नीलेश तोतला, शेषनारायण भूतड़ा को मनोनीत किया गया।