भोपाल : गृह विभाग के सचिव और आईएएस (IAS) डॉ. मसूद अख्तर का कोरोना से निधन हो गया है। बीते दिनों उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार (1 जनवरी ) सुबह इलाज के दौरान उनका हृदयघात से निधन हो गया।
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामले अभी भी सामने आ रहे हैं हालांकि उनकी रफ्तार कम हो गई है। प्रदेश में गुरुवार को 844 नए मामले सामने आए थे। जिसमें राजधानी भोपाल में 158 नए मामले सामने आए थे। वही 2 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके साथ ही कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी राज्य सरकार नजर बनाए हुए है। बाहर से आए लोगों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त हिदायत दी है कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करना है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया है।
Related Posts
August 29, 2023 पर्यावरण को बचाने के लिए बहनों की अनूठी पहल
भूमाफियाओं से बगीचे व पेड़ों को बचाने के लिए विष्णुपुरी कॉलोनी की महिलाओं ने पेड़ों को […]
February 1, 2021 एरोड्रम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो घरों में डाली डकैती, लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ की मारपीट
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हाई लिंक सिटी में घुसे बदमाशों ने डकैती की […]
September 29, 2021 स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का रवींद्र नाट्यगृह में होगा स्वागत, शहीदों को किया जाएगा नमन
इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने […]
July 21, 2023 मणिपुर की बर्बर घटना के चार आरोपी दरिंदे गिरफ्तार
इंफाल : मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
June 12, 2019 कैलाशजी ने खुद का स्वागत करवाने के लिए निकलवाई रैली- पटवारी इंदौर: किसान कर्जमाफी को लेकर फंसी कमलनाथ सरकार बुरीतरह डरी हुई है। कर्जमाफी से जुड़ा कोई […]
October 12, 2021 16 हजार स्क्वेयर फ़ीट पर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त, निगम को लगाया था 22 लाख का चूना
इंदौर : नगर निगम द्वारा मयंक ब्लू वाटर पार्क के पास रमेश भाटिया क्रिकेट अकादमी के सामने […]
March 24, 2024 नकली नोटों की सप्लाई में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 90 हजार रुपए मूल्य के पांच - पांच सौ के नकली नोट बरामद।
इंदौर : […]