सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर बेग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की सरकार से की अपील।
इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने इस्लामिया कारीमिया सोसाइटी की लीज निरस्त करने की अनुशंसा किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि यह अल्पसंख्यक समाज का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है जहां से देश को कई होनहार छात्र मिले हैं। जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में कामयाबी का परचम लहराते हुए देश और समाज का नाम रोशन किया है। कम फीस में बच्चो को बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थान इस्लामिया कारीमिया सोसाइटी की लीज निरस्ती की अनुशंसा जिलाप्रशासन द्वारा की जाना शर्मनाक और निंदनीय है ।
बेग के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि इंदौर के तत्कालीन जिलाधीश मनीष सिंह ने प्रमुख सचिव को पत्र लिख कर आई के सोसाइटी की लीज निरस्ती की अनुशंसा की है, यह वहां पढ़ने वाले छात्रों के साथ घोर अन्याय है।
लीज का नवीनीकरण करें सरकार।
मंजूर बेग ने कहा कि मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रशासन को इस मामले से अवगत कराया जाएगा। उनसे मांग की जाएगी कि आइके सोसायटी की लीज का नवीनीकरण कर संस्थान में पढ़ रहे छात्र छात्राओं और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान दें।
लीज निरस्ती की दशा में सभी समाजजन और पुराने छात्र छात्राओं को साथ लेकर वे आंदोलन की ओर कदम बढ़ाएंगे।
Related Posts
January 1, 2023 कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट पर होगी समिट
देश विदेश से जुड़ेंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर, बिल्डर, डेवलपर, बिल्डिंग मटेरियल […]
November 23, 2019 महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण […]
November 1, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने धनतेरस पर इंदौर को दी बड़ी सौगात..
ईएसआईसी अस्पताल के नए भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. […]
June 11, 2025 मोदी सरकार ने रखी आत्मनिर्भर भारत की नींव: दुष्यंत कुमार गौतम
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक बनीं […]
September 4, 2020 बढ़ता जा रहा है कोरोना का प्रकोप, 279 नए मरीजों में मिला संक्रमण…! इंदौर : कोरोना का प्रकोप लगातार नई ऊंचाई छू रहा है। रोज टेस्टिंग के 8 से 9 फीसदी मामले […]
June 14, 2021 मोबाइल और वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब के धंधे में थे लिप्त
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को बन्दी बनाया है। उसके कब्जे से अवैध शराब भी […]
April 1, 2021 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण ही स्थायी उपाय, लोगों को प्रेरित करने में धर्मगुरु निभाएं अहम भूमिका- सिलावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के लिए गुरूवार को रेसीडेंसी कोठी […]