इंदौर : आबकारी विभाग ने एक लोडिंग वाहन से 22 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कीमत साढ़े सात लाख रुपए बताई गई है।
बताया जाता है कि आबकारी विभाग के दस्ते द्वारा धार रोड बेटमा के पास टोल नाके के पास एक वाहन अशोक लीलैंड क्रमांक एमपी09GH 70433को रुकने का इशारा करने पर वाहन चालक द्वारा गति बढ़ा दी गई। इसपर जिला उडनदस्ता प्रभारी डॉक्टर राजीव द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह, देपालपुर के एडीओ कमल सिकरवार, आबकारी उपनिरीक्षक मनोहर खरे एवं स्टाफ द्वारा घेराबंदी करके वाहन को रोका गया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सामने से मेहंदी के डिब्बे दिखाई दे रहे थे। मेहंदी के डिब्बों के पीछे एवं नीचे शराब से भरी हुई पेटियां रखी पाई गई।
कुल 22 पेटी विदेशी मदिरा बरामद हुई।पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वाहन में रखी विदेशी शराब को जावरा (रतलाम)से लाया जा रहा था।
वाहन एवं मदिरा की कुल कीमत लगभग रुपए 7,50,000 है।
आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
January 11, 2024 हिंदी भारत के भाल पर सजी बिंदी है : सत्तन
हिन्दी विश्व में भारत का परिचय- राजीव नेमा।
कवि व प्रो. राजीव शर्मा स्वर्णाक्षर […]
July 19, 2021 गोलीकांड में घायल शराब ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर, समर्थकों ने की सिंडिकेट दफ्तर में तोड़फोड़
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित शराब सिंडिकेट के दफ्तर में हुए गोलीकांड में घायल […]
August 22, 2023 सामूहिक सुसाइड मामले में यस बैंक के कर्मचारी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
भोपाल : राजधानी के रतीबड़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक परिवार द्वारा की गई सामूहिक […]
August 16, 2021 देवास कांग्रेस कार्यालय पर सज्जन वर्मा ने किया झंडावंदन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
देवास : स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर देवास स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस […]
March 10, 2024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला श्रमिक नेत्रियों को किया सम्मानित
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमपी बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन और संयुक्त […]
November 9, 2021 पद्मभूषण सम्मान से नवाजी गई पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा ताई
इंदौर : पूर्व लोकसभा स्पीकर और 8 बार इंदौर से सांसद रही सुमित्रा महाजन को मंगलवार 9 […]
September 30, 2021 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सूरज शर्मा अध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव सचिव चुने गए
इंदौर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बुधवार को सम्पन्न हुए चुनाव में देर रात तक मतगणना का […]