इंदौर : धार रोड स्थित धरावरा धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आश्रम के महंत स्वामी शुकदेव दास महाराज के सान्निध्य में आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी घनश्याम दास महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन सुबह से प्रारंभ हो गया, जो दोपहर तक चलता रहा।
आश्रम प्रबंधन समिति एवं भक्त मंडल की ओर से डॉ. सुरेश चौपड़ा, सुधीर अग्रवाल एवं सीताराम नरेड़ी ने बताया कि आज से ही महंत शुकदेवदास महाराज के सान्निध्य में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ भी हुआ, जो पूरे माह 10 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर आश्रम परिवार के गोविंद मंगल, दिनेश गर्ग, गोपाल गोयल, नानूराम चौधरी एवं ललित अग्रवाल भी मौजूद थे।
आश्रम पर प्रतिदिन मंशापूर्ण महादेव का अभिषेक-पूजन भी होगा। रामायण पाठ में शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के 20 गांवों के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को परंपरागत शाही सवारी भी निकाली जाएगी, जिसकी व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है।
Related Posts
July 31, 2023 रेलमंत्री वैष्णव ने इंदौर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
यात्री सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, तमाम लंबित रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा […]
March 13, 2021 बीजेपी- कांग्रेस के बड़े नेताओं की 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते टाले जा सकते हैं निकाय चुनाव..!
भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन […]
December 19, 2020 24 दिसम्बर को होगी जब्तशुदा वाहनों की नीलामी
इंदौर : नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर ने बताया है कि पुलिस थाना भंवरकुआं पर धारा 25 […]
January 2, 2017 यू डी टी/नोडल अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया अभी अभी लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने वर्ष 2017 की शुरुआत के दूसरे ही दिन आरोपी गजेंद्र […]
April 1, 2021 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण ही स्थायी उपाय, लोगों को प्रेरित करने में धर्मगुरु निभाएं अहम भूमिका- सिलावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के लिए गुरूवार को रेसीडेंसी कोठी […]
October 1, 2021 परदेशीपुरा पुलिस ने वाहन चोर की किया गिरफ्तार, 3 दोपहिंया वाहन बरामद
इंदौर : वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को थाना परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
May 13, 2020 विश्व संवाद केंद्र ने कोरोना वारियर्स पत्रकारों को उपलब्ध कराई सुरक्षा किट इंदौर : पीड़ित मानवता की सेवा के साथ कोरोना वारियर्स की हौंसला अफजाई में जुटे सामाजिक […]