इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया है।आरोपी, अनजान व्यक्ति बनकर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संपर्क कर फरियादी को ब्लैकमेल कर रहा था। फरियादी के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी 2 लाख 50 हजार रूपए की मांग कर रहा था।
ये था पूरा मामला।
क्राइम ब्रांच इंदौर कार्यालय में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल से महिला फरियादिया ने शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके निजी फोटो प्राप्त कर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए 2 लाख 50 हजार रुपए देने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है।
इस शिकायत पर पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल ने तत्काल क्राइम ब्रांच व महिला थाना की पुलिस टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाते हुए उसे घर- दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय शर्मा पिता बृजमोहन शर्मा निवासी मरीमता चौराहा इंदौर का होना बताया। उसने कबूल किया कि फरियादिया के निजी फोटो हांसिल कर उसने इंटरनेट कॉलिंग के जरिए फरियादी महिला से संपर्क किया था और 2 लाख 50 हजार रुपयों की मांग की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
May 7, 2021 मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत आयुष्यमान कार्ड से हो सकेगा कोविड का निःशुल्क इलाज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों […]
July 21, 2022 आकाश विजयवर्गीय दैनिक भास्कर एमिनेंट अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : कोरोना काल में अपनी विधानसभा 3 सहित पूरे इंदौर में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर […]
July 26, 2023 महापौर भार्गव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया अवलोकन
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर में किया जा रहा आवासीय इकाइयों […]
October 4, 2021 अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा बदमाश पकड़ाया, देशी कट्टा बरामद
इंदौर : अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने […]
August 28, 2023 खुशी व ईमानदारी से काम करोगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी : रघुबीर यादव
इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने मशहूर एक्टर, कंपोजर और सिंगर […]
August 31, 2020 उस्मान पटेल सहित 13 आरोपी गिरफ्तार, रासुका लगाने की तैयारी..? इंदौर : रविवार को मोहर्रम की 10 तारीख पर खजराना इलाके में ताजिया जुलूस निकालने के मामले […]
September 5, 2019 भारी बारिश से मुम्बई के हाल बेहाल मुंबई : मंगलमूर्ति की आराधना में डूबे मुम्बई शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम से […]