इंदौर : जिले की नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में भी बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। देपालपुर, मानपुर, हातोद और राऊ नगर परिषदों पर उसका कब्जा हो गया है। इन चारों नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों के लिए बुधवार को निर्वाचन हुए। देपालपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की अनिता महेश पुरी निर्विरोध निर्वाचित हुई। उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के ही गोपाल कटेसरिया भी निर्वरोध चुने गए।
राऊ नगर परिषद में बीजेपी की पप्पी विजय पाटीदार अध्यक्ष चुनी गई।उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसीतरह उपाध्यक्ष पद भी बीजेपी के खाते में गया। बीजेपी की भारती राजेश मंडले निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
मानपुर नगर परिषद में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बीजेपी के चुने गए। बीजेपी की रवीना पवन यादव अध्यक्ष और अनिल दादक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसीतरह हातोद में भी बीजेपी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुन लिए गए।
बता दें कि इंदौर जिले में कुल आठ नगर परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाना हैं।
Related Posts
August 3, 2023 भगवान श्री वेंकटेश की भक्ति भाव से की गई पूजा – अर्चना
भक्तों ने भगवान को झूला झुलाया, भजनों की दी गई प्रस्तुति।
इंदौर : श्री पद्मावती […]
December 18, 2018 पीएम के लिए राहुल के नाम पर गठबंधन दल सहमत नहीं। नई दिल्ली: मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता हाथ में आने से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा […]
July 9, 2020 रविवार को प्रदेश के साथ शहर भी होगा टोटल लॉक डाउन.. इंदौर : प्रदेश व शहर में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन […]
January 6, 2017 आज से दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी नई दिल्ली. पांच राज्यों के चुनाव के ऐन मौके पर शुक्रवार से बीजेपी की 2 दिवसीय राष्ट्रीय […]
July 4, 2020 एमपी बोर्ड 10 वी का रिजल्ट घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मप्र ने 10 वी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 62.84 […]
June 27, 2022 आधारभूत संरचना के विकास से ही इंदौर आईटी हब बनने की दिशा में है अग्रसर – भार्गव
इंदौर : इंदौर तेजी से आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टीसीएस और इंफोसिस जैसी […]
October 27, 2022 मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के दिलाए 9 संकल्प
सड़कों पर घूम रहे गो-वंश प्रबंधन के लिए समाज को भी जिम्मेदारी लेना होगी।
प्रदेश में […]