इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव में अरविंद तिवारी दुबारा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

  
Last Updated:  March 8, 2020 " 05:55 pm"

इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब के रविवार को सम्पन्न हुए त्रैवार्षिक चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष अरविंद तिवारी की अगुवाई वाली मां सरस्वती पत्रकार समूह पैनल ने अधिकांश पदों पर जीत हांसिल की। उनकी पैनल ने अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के 6 में से 5 पदों पर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी मां सरस्वती समूह पैनल को सचिव और महिला प्रतिनिधि के पद पर ही विजय मिली। कार्यकारिणी में भी उनका केवल 1 प्रत्याशी जीत सका।
अरविंद तिवारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।उन्होंने मां सरस्वती पैनल के संयोजक नवनीत शुक्ला को 168 मतों से पराजित किया। अरविंद तिवारी को 586 मत मिले जबकि नवनीत शुक्ला को 418 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर दीपक कर्दम और प्रदीप जोशी को विजय मिली। दीपक कर्दम को 722 और प्रदीप जोशी को 419 वोट मिले। महासचिव पद पर हेमंत शर्मा विजयी रहे। उन्होंने कीर्ति राणा को 157 मतों से पराजित किया। हेमन्त को 569 और कीर्ति राणा को 412 वोट मिले। सचिव पद पर अभिषेक मिश्रा ने उलटफेर करते हुए सशक्त प्रत्याशी माने जा रहे महेंद्र सिंह सोनगिरा को 102 मतों से हराया। अभिषेक को 500 और सोनगिरा को 398 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय त्रिपाठी ने कमल कस्तूरी को बड़े अंतर से हराया। त्रिपाठी को 542 और कस्तूरी को 234 मत मिले। महिला प्रतिनिधि के बतौर प्रियंका पांडेय विजयी हुई। उन्होंने नाज़ पटेल को 79 वोट से हराया। प्रियंका को 528 और नाज़ को 449 मत प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों पर अंकुर जायसवाल, करिश्मा कोतवाल, प्रवीण बरनाले, विपिन नीमा, अभय तिवारी और राहुल वावीकर विजयी हुए। अंकुर जायसवाल ने जीत का रिकॉर्ड रच दिया। उन्हें कुल 770 वोट हासिल हुए।

सुबह से ही मतदान को लेकर दिखा उत्साह।

प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा था। तमाम प्रत्याशी मतदान के लिए आ रहे मतदाताओं से उन्हें मत देने की गुहार लगा रहे थे। मतदान का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रखा गया था। बड़ी तादाद में क्लब के सदस्य मतदान के लिए पहुंचे। कुल 1188 सदस्यों में से 1015 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *