इंदौर : कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर शहर में हालात अब नियंत्रण में आने लगे है। सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को की गई सैम्पलों की जांच में केवल 7 पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर कुल पॉजिटिव सैम्पल्स की संख्या अब 897 हो गई है। फिलहाल विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में 785 मरीजों का उपचार जारी है।
कोरोना से मौतों का आंकड़ा 50 पार।
इंदौर में कोरोना से 4 और मौतें दर्ज की गई। इनमें पुलिस अधिकारी देवेंद्र चन्द्रवंशी भी शामिल हैं। बीते दिनों बीजेपी नेता देवकृष्ण सांखला का निधन हो गया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बहरहाल, कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 52 हो गया है।
अन्य राज्यों के 11 सैम्पल्स कुल संख्या से हटाएं गए।
सीएमएचओ ने आंकड़ों में फेरबदल को लेकर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि अन्य राज्यों के 11 पॉजिटिव मरीज जो अभी तक गिनती में जोड़े जा रहे थे, भोपाल से मिले आदेश के बाद हटा दिए गए हैं। इसके चलते पॉजिटिव मरीजों आंकड़ों में बदलाव नजर आया।
आपको बता दें कि एक दिन पूर्व इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 892 बताई गई थी बाद में जारी बुलेटिन में ये संख्या 881 बताकर 9 नए मरीज उसमें जोड़े गए थे। इसतरह कुल संख्या 890 दर्शाई गई थी। 11 मरीज एकाएक कम होने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी पर स्वास्थ्य विभाग के स्पष्टीकरण के बाद अब स्थिति साफ हो गई है।