इंदौर : कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर शहर में हालात अब नियंत्रण में आने लगे है। सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को की गई सैम्पलों की जांच में केवल 7 पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर कुल पॉजिटिव सैम्पल्स की संख्या अब 897 हो गई है। फिलहाल विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में 785 मरीजों का उपचार जारी है।
कोरोना से मौतों का आंकड़ा 50 पार।
इंदौर में कोरोना से 4 और मौतें दर्ज की गई। इनमें पुलिस अधिकारी देवेंद्र चन्द्रवंशी भी शामिल हैं। बीते दिनों बीजेपी नेता देवकृष्ण सांखला का निधन हो गया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बहरहाल, कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 52 हो गया है।
अन्य राज्यों के 11 सैम्पल्स कुल संख्या से हटाएं गए।
सीएमएचओ ने आंकड़ों में फेरबदल को लेकर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि अन्य राज्यों के 11 पॉजिटिव मरीज जो अभी तक गिनती में जोड़े जा रहे थे, भोपाल से मिले आदेश के बाद हटा दिए गए हैं। इसके चलते पॉजिटिव मरीजों आंकड़ों में बदलाव नजर आया।
आपको बता दें कि एक दिन पूर्व इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 892 बताई गई थी बाद में जारी बुलेटिन में ये संख्या 881 बताकर 9 नए मरीज उसमें जोड़े गए थे। इसतरह कुल संख्या 890 दर्शाई गई थी। 11 मरीज एकाएक कम होने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी पर स्वास्थ्य विभाग के स्पष्टीकरण के बाद अब स्थिति साफ हो गई है।
Related Posts
March 22, 2022 केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं युवा मोर्चा कार्यकर्ता- चहल
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल अपने तीन दिवसीय प्रदेश […]
May 18, 2022 रातभर चला पुलिस का अभियान, 16 सौ से अधिक गुंडे- बदमाशों की धरपकड़ की गई
इंदौर : पुलिस ने देर रात में ‘’ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत, 1656 गुंडे/बदमाशों एवं […]
March 16, 2025 न्याय और व्यवस्था का संतुलन, वकील – पुलिस संघर्ष से सीखने योग्य सबक
🔺डॉ. जेम्स पाल🔺।
इंदौर में हाईकोर्ट के सामने जो दृश्य उभरा, उसने न्याय प्रणाली और […]
March 20, 2017 RSS ने काटा मनोज सिन्हा का पत्ता? योगी के शपथ ग्रहण से रहे दूर
लखनऊ. यूपी में बीजेपी की सरकार बन गई है. गोरखपुर से […]
February 26, 2023 वीर सावरकर असल भारत रत्न हैं, वे किसी सम्मान के मोहताज नहीं – फडणवीस
बृहन महाराष्ट्र मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन एमरल्ड हाइट्स में प्रारंभ।
कानपुर आईआईटी […]
November 2, 2021 डॉ. रीना रवि मालपानी सूर्य सिद्धि एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
पुणे : सूर्यदत्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं सिद्धि फ़ाउंडेशन, पुणे के संयुक्त […]
March 18, 2017 निजामुद्दीन दरगाह के मुस्लिम धर्मगुरुओं को हो गया है पाक में अपहरण! नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादा नशीन और उनके भतीजे के लापता होने पर यह कयास […]