इंदौर से मेंदोला और उषा ठाकुर बन सकते हैं मंत्री..!

  
Last Updated:  July 2, 2020 " 04:36 am"

भोपाल : कई दौर की बातचीत, मैराथन बैठकों और विचार मंथन के बाद आखिरकार शिवराज मन्त्रिमण्डल के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। हाईकमान की मंजूरी के बाद संभावित मंत्रियों के पास सूचना पहुंच गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। बताया जाता है कि करीब 26 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस की सरकार गिराकर बीजेपी की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इंदौर से मेंदोला और उषा ठाकुर बनेंगे मंत्री।

सूत्रों के अनुसार इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला और उषा ठाकुर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। बताया जाता है की दोनों के पास फोन आ गया है और वे भोपाल पहुंच गए हैं। उज्जैन से मोहन यादव मंत्री बनाए जा रहे हैं। वे भी भोपाल रवाना हो गए हैं।

ये हो सकते हैं मंत्रिमंडल के सदस्य।

गोपाल भार्गव
गिरीश गौतम
रामखिलावन पटेल
चेतन्य कश्यप
मोहन यादव
रामकिशोर कांवरे
उषा ठाकुर
प्रेमसिंह पटेल
अरविंद भदौरिया
हरीशंकर खटीक
अशोक रोहाणी
नंदिनी मरावी
रामेश्वर शर्मा
भूपेंद्र सिंह
विश्वास सारंग
संजय पाठक
विजय शाह
इमरती देवी
प्रद्युम्न सिंह तोमर
प्रभुराम चौधरी
महेंद्र सिंह सिसोदिया
एंदल सिंह कंसाना
हरदीप सिंह डंग
राजयवर्धन दत्तीगांव
बिसाहूलाल सिंह
रणवीर जाटव
अनिल जैन
रमेश मेंदोला
संदीप जायसवाल
संजीव कुशवाह

इनका कटा पत्ता..?

सूत्रों ने बताया की गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह, जालम सिंह और पारस जैन को इस बार मंत्री नहीं बनाया जा रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *