भोपाल : मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अधिकांश सीटों पर भारी मतदान ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के नेताओं की धड़कनें बढा दी हैं। हालांकि दोनों ही दल बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को अपने- अपने पक्ष में बताकर जीत के दावे कर रहे हैं। 5 सीटें तो ऐसी हैं जहां 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। ये सीटें हैं आगर, बदनावर, ब्यावरा, हाटपिपल्या और सुवासरा। सबसे कम मतदान ग्वालियर ईस्ट सीट पर हुआ। वहां 48.15 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 83.75 फीसदी वोट आगर में पड़े। दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी सांवेर सीट पर मतदान का प्रतिशत 78.01 रहा। 28 सीटों पर औसत मतदान 69.93 फीसदी दर्ज किया गया।
अन्य सीटों पर वोटिंग प्रतिशत निम्नलिखित रहा :-
अम्बाह 54.30, अनूपपुर 73.37, अशोक नगर 76.01, बदनावर 83.20, बमोरी 78.84, भांडेर 72.59, ब्यावरा 81.73, डबरा 66.68, दिमनी 61.06, गोहद 54.42, ग्वालियर 56.15, हाटपिपल्या 80.84, जौरा 69, करेरा 73.78, बड़ा मलहरा 68.06, मांधाता 73.44, मेहगांव 61.18, मुरैना 57.80, मुंगावली 77.17, नेपानगर 75.81, पोहरी 76.02, सांची 68.87, सुमावली 63.04 और सुरखी 71.97 ।
Related Posts
July 6, 2021 विमानतल पर बीजेपी नेताओं के साथ सिंधिया ने की चर्चा, शुक्रवार को लेंगे मंत्री पद की शपथ…!
इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को इंदौर, उज्जैन और देवास के प्रवास पर थे। उज्जैन […]
March 11, 2022 ऑनलाइन ठगी की शिकार आवेदिका को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए 86 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने आवेदिका के 86 […]
March 14, 2022 विधायक शुक्ला की अगुवाई में 15 मार्च को अमृतसर यात्रा पर जाएंगे सिख समाज के श्रद्धालु
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र के सिख समाज […]
August 29, 2017 बदलते नजरिये के साथ प्रगति करें महिलाएं इंदौर में वूमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की स्थापना पर हुआ ‘मंथन’
इंदौर. वूमंस प्रेस क्लब, […]
August 3, 2023 डॉ. अनुपमा दवे को एमटीएच उप अधीक्षक के पद से हटाया
अव्यवस्था से नाराज संभागायुक्त ने हटाने के दिए थे निर्देश।
डॉ.हेमलता झरबड़े होंगी नई […]
December 30, 2021 भंवरकुआ से तेजाजी नगर तक सड़क विस्तारीकरण के लिए डाली गई सेंटर लाइन
इंदौर : भंवरकुआ चौराहा से तेजाजी नगर बायपास तक सडक विस्तारीकरण, चौडीकरण व निर्माण कार्य […]
November 7, 2022 साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ […]