उमेश शर्मा के निधन पर कमलनाथ ने जताया दुःख, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर साधा निशाना

Last Updated:  September 13, 2022 " 06:18 pm"

कार्यक्रम निरस्त करने की बजाय तालियां बजवाते रहे मुख्यमंत्री शिवराज ।

इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार सुबह इंदौर आए। विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर दु:ख जताने के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा “उमेश शर्मा बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। मैं उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उमेश शर्मा असाधारण कार्यकर्ता थे। दु:ख इस बात का है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दौरान इंदौर में ही थे, लेकिन वह कार्यक्रम में लगे रहे, तालियां बजती रही। उन्हें अहसास नहीं हुआ कि कार्यक्रम स्थगित कर देना चाहिए। इससे साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी की अंत में सोच क्या है। हम सभी अलग-अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं, लेकिन आखिर में हम सभी समाज का हिस्सा है।

प्रदेश में हो रहा भारी भ्रष्टाचार।

आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है… कर्जा भी किसानों या बेरोजगारों के लिए नहीं लिया जा रहा ,बल्कि ठेके देने के लिए लिया जा रहा है ताकि अपना अपना कमीशन निकाला जा सके।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी परेशान।

कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी निक्कर को अपने आप से क्यों जोड़ लेती है, यह समझ में नहीं आता।
राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से बीजेपी परेशान है इसलिए टी-शर्ट जूते की बात कर रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *