ऊर्जोत्सव के तहत प्रेस्टीज मॉडल यूनाइटेड नेशंस -2023 का आयोजन

  
Last Updated:  March 26, 2023 " 08:19 pm"

इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के वार्षिक अनुष्ठान ऊर्जोत्सव – 2023 के तहत प्रेस्टीज मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2023 का आयोजन किया गया। इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों द्वारा संयुक्त राष्ट्रसंघ की तर्ज पर विभिन देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न कूटनीतिक एवं समसामयिक विषयों तथा वास्तविक जीवन के मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र का कार्यालय ड्रग्स और अपराध, यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष), यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन), यूएनईपी (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम), यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) सहित 9 समितियां शामिल थी।
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि,मौखिक सिफारिश और उच्च अनुशंसा, सभी समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों, आयोजन समिति के छात्र समन्वयकों की श्रेणी में प्रत्येक समिति के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
दूरदर्शन समाचार के पूर्व महानिदेशक,भारतीय जनसंचार संस्थान के निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. राजशेखर व्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

पीआईईएमआर के निदेशक डॉ. मनोज कुमार देशपांडे ने प्रेस्टीज मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2023 के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पीएमयूएन निश्चित रूप से हर प्रतिनिधि के सर्वांगीण विकास में मददगार साबित होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *