इंदौर : माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक के साथ ही दृष्टिहीन-मूक बधिर (दिव्यांग) पाठ्यक्रम की विशेष परीक्षा 2021 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र एक सितंबर 2021 से एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। हाई स्कूल नियमित और स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षा 6 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट, व्यवसायिक, दृष्टिहीन, मूक बधिर की परीक्षाएँ 6 सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 तक सुबह 9 से 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं का संचालन एक साथ किया जाएगा।
नियमित और स्वध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ, उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित अवधि के दौरान ही आयोजित होंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय के लिए परीक्षार्थी संबंधित केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष से संपर्क कर सकते है। परीक्षा कार्यक्रम मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों के बाहर नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के लिए मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी उपलब्ध हैं।
Related Posts
May 21, 2021 कलेक्टर का फरमान, किराना व सब्जी की दुकानें भी 28 मई तक रहेंगी बन्द
इंदौर : करीब डेढ़ माह से लोग घरों में बन्द हैं। कोरोना संक्रमण का दायरा सिमटता जा रहा […]
February 5, 2023 महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा ये बजट
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपालकृष्ण अग्रवाल ने अमृतकाल का अमृत बजट 2023-24 विषय पर […]
September 29, 2022 वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का होगा सम्मान
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सम्मान समिति गठित।
इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी […]
March 23, 2025 डीन डॉ. घनघोरिया ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण
कमियों को दूर करने के दिए निर्देश।
इन्दौर : मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया […]
July 20, 2024 महिला का पर्स छीनकर भागे दो बदमाश पकड़ाए
44 हजार रुपए नकद व महंगा मोबाइल रखे थे पर्स में।
आरोपियों से मोबाइल, नकदी व वारदात […]
October 5, 2021 ब्रांडेड कम्पनियों के नकली गैस रेगुलेटर बेचने वाले दो बदमाश पकड़े गए, सैकड़ों नकली रेगुलेटर बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच द्वारा नकली गैस रेग्यूलेटर बेचने वाले पर छापामार कार्रवाई की गई। […]
March 24, 2017 प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई फिलहाल दो हफ्ते के लिए टली
प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े मध्य प्रदेश के चर्चित मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में […]