ब्रिज 1.5 किलोमीटर लंबा और 30 मीटर ऊंचा होगा।
140 करोड़ रु की कुल लागत से बनेगा 06 लेन ब्रिज।
27 करोड़ रु. साज-सज्जा पर खर्च होंगे।
इंदौर : इंदौर से खंडवा होते हुए हैदराबाद तक जाने वाला नया नेशनल हाईवे, सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि इस क्षेत्र का कायाकल्प करने वाला प्रोजेक्ट है। इसी सड़क पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक नया पुल बनाया जा रहा है।
सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मांग की थी कि ओंकारेश्वर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वहां नर्मदा नदी पर बनने वाला ब्रिज ‘आइकॉनिक’ होना चाहिएजो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले निर्देश के बाद अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस पुल को कई विशेषताओं से युक्त बनाने जा रहा है।
ये होंगी नए पुल की खासियतें:-
डेढ़ किमी लंबाई और 30 मीटर ऊंचाई लिए होगा यह सिक्स लेन ब्रिज।
रात के समय इस ब्रिज का नजारा खास लाइटिंग और डिजाइन के साथ बेहद खूबसूरत होगा।
ब्रिज से गुजरते वक्त वाहन धीमे होंगे ताकि यात्री माता नर्मदा के दर्शन कर सकें।
दोनों ओर माता अहिल्या की प्रतिमाएं लगाई जा सकती हैं, क्योंकि महेश्वर भी इसी क्षेत्र से जुड़ा है।
ये ब्रिज ना सिर्फ सड़क संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।
सांसद शंकर लालवानी ने इस आईकॉनिक ब्रिज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ओंकारेश्वर जैसी धार्मिक नगरी में बन रहा ये ब्रिज नर्मदा मैया और संस्कृति को समर्पित होगा।
सांसद लालवानी ने कहा कि इस सड़क के बन जाने के बाद इंदौर से सिर्फ सवा घंटे में ओंकारेश्वर पहुंचा जा सकेगा। साथ ही, इस पुल के निर्माण से इंदौर–खंडवा–हैदराबाद मार्ग पर यात्रा सुगम होगी और ओंकारेश्वर को एक नई पहचान मिलेगी।







