इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में अपने घर के बाहर लोगों की लाइन लगाकर राशन बांटने के मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पूर्व पार्षद पति शेख अलीम के खिलाफ इसी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वे अपने घर पर लोगों को कतारबद्ध कर राशन बांट रहे थे। ऐसा करना कोरोना वायरस को फैलाने जैसा कृत्य है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मोहम्मद युसुफ कुरेशी के मुताबिक यह गंभीर मामला है। पुलिस इस तरह की हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के इस मामले में शेख अलीम के खिलाफ धारा 188 और 279 के तहत एहआईआर दर्ज की जा रही है। SP कुरेशी ने अन्य लोगों को भी ताकीद किया है कि भीड़ या चिपका कर कतार लगाकर कोई सामग्री वितरित नहीं की जाए। इससे हम सब लोगों के प्रयासों पर पानी फिर सकता है। सामान खरीदते समय भी निर्धारित दूरी बना कर रखी जाए।
Related Posts
August 16, 2021 अजेय योद्धा बाजीराव पेशवा का 18 अगस्त को मनाया जाएगा जन्मोत्सव, शिवराज, सिंधिया रखेंगे समाधि स्थल के विकास की आधारशिला
इंदौर : इतिहास में अजेय योद्धा के रूप में स्थान पानेवाले श्रीमंत बाजीराव पेशवा की समाधि […]
January 21, 2023 वार्ड 33 की सभी समस्याओं का हुआ निदान
महापौर से चर्चा में बोले वार्ड के रहवासी।
महापौर द्वारा वार्ड 33 श्री परशुराम उद्यान […]
April 15, 2023 ‘मीडिया और समाज – दरकता विश्वास’ पर वक्ताओं ने बेबाकी से रखे विचार
स्टेट प्रेस क्लब मप्र के शब्द अनुष्ठान भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का तीन दिवसीय […]
December 14, 2021 21 वर्षीय हरनाज़ ने 21 साल बाद पुनः भारत को दिलाया मिस यूनिवर्स का ताज
नई दिल्ली : चंडीगढ़ निवासी मॉडल और एक्ट्रेस हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का […]
March 20, 2021 इंदौर शहर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, पीएससी के छात्रों को रहेगी आवागमन की छूट
इन्दौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को रहेगा लॉकडाउन।
दूध की सप्लाई […]
August 25, 2022 खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग
इंदौर : खजराना गणेश को इस बार सवा लाख मोदक का प्रसाद समर्पित किया जाएगा। गुरुवार से […]
July 28, 2022 एक तिहाई लोगों ने ही लगवाया सतर्कता डोज, रेलवे स्टेशन पर भी किया गया टीकाकरण
इंदौर : देशभर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इंदौर में भी संक्रमितों के आंकड़े लगातार […]