इंदौर: प्रियंका गांधी वाड्रा के 13 मई को इंदौर में होनेवाले रोड शो का रूट तय हो गया है। शहर कांग्रेस कमेटी ने जंजीर वाला चौराहा से मालवा मिल होते हुए पाटनीपुरा तक का रूट प्रस्तावित किया था पर एसपीजी ने राजमोहल्ला से जवाहर मार्ग, पीवाय रोड होते हुए राजवाड़ा तक के रूट को हरी झंडी दी। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रुत तय होते ही
कांग्रेसजनों ने रोड शो की तैयारी शुरू कर दी है।
दो घंटे का होगा रोड शो।
प्रियंका गांधी 13 मई को शाम साढ़े चार बजे इंदौर पहुंचेंगी। भगतसिंह प्रतिमा राजमोहल्ला से उनके रोड शो की शुरुआत होगी। वहां से मुकेरीपुरा, मालगंज, नर्सिंग बाजार चौराहा, बम्बई बाजार, पीवाय रोड इमली साहब गुरुद्वारा होते हुए प्रियंका का रोड शो राजबाड़ा पर समाप्त होगा। कुल जमा दो घंटे रोड शो के लिए तय किये गए हैं।
पूरी ताकत झोंकेंगे कांग्रेसी।
प्रियंका गांधी पहली बार इंदौर में रोड शो करने आ रही है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि प्रियंका का रोड शो पीएम मोदी की सभा के असर को खत्म करने के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब सिद्ध होगा। यही कारण है कि तमाम कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों के साथ रोड शो को सफल बनाने में जुट गए हैं। पूरे रूट को पार्टी के झंडे- बैनरों से पाट दिया जाएगा। जगह- जगह मंच सजाकर प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा। नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
Related Posts
July 22, 2025 01 लाख की इनामी इंटरनेशनल चैस डे ट्रॉफी स्पर्धा में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले
मध्य प्रदेश से खेल रहे हैं 300 खिलाड़ी।
37 रेटेड तो 3 खिलाड़ी अमेरिका और नीदरलैंड से […]
April 4, 2023 इमरजेंसी के एक्सीडेंटल लीडर हैं कमलनाथ – गृहमंत्री मिश्रा
गृह मंत्री का तंज, कहा-विधानसभा की कार्रवाई को बकवास बताने वाले विधायकों की कीमत आंक […]
September 23, 2021 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया,चार आरोपी धराए, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व नकदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्रवाई में, आईपीएल क्रिकेट मैच […]
February 11, 2021 खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों ने दूसरे दिन उगले 30 लाख 63 हजार रुपए…!
इंदौर : कोरोना काल में भी खजराना गणेश भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है।पिछले वर्ष मार्च […]
November 5, 2022 स्वास्थ्य मंत्री चौधरी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जुलाई तक हर हाल में 100 बेड का अस्पताल शुरू करने के दिए निर्देश
इंदौर : मध्यप्रदेश […]
March 2, 2025 निगम मार्केट में सीढियों के स्थान पर अवैध रूप से निर्मित दुकानें व शेड हटाए
निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, 25 से अधिक अवैध शेड हटाए।
निगम आयुक्त शिवम […]
March 9, 2021 धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ की घटना से बड़नगर में आक्रोश, हिंदुवादी संगठनों ने किया बन्द का आह्वान
उज्जैन : उज्जैन जिले की बडनगर तहसील में एक धार्मिक स्थल में अज्ञात शरारती तत्वों ने […]