काबुल : अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए हैं।इन धमाकों में अभी तक 12 अमरीकी सैनिकों समेत करीब 60 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है । 15 अमरीकी सैनिक और 120 के करीब अन्य लोग घायल बताए गए हैं।
बताया जाता है कि घटना के वक्त एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में अफगान नागरिक मौजूद थे। ऐसे में हताहतों की संख्या काफी बढ़ सकती है।आत्मघाती हमले के जरिए किए गए इन धमाकों का शक आतंकी संगठन आईएसआईएस पर किया जा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने सिर्फ एक ब्लास्ट की पुष्टि की है लेकिन तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके सैनिकों ने दो बड़े धमाकों की आवाज सुनी है।
पहले से ही था हमले का अंदेशा।
दो दिन पहले ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हो सकता है। काबुल एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी। बावजूद इसके आत्मघाती हमलावर धमाके करने में कामयाब रहे। अमरीका को इस हमले में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
आईएसआईएस के समर्थक सोशल मीडिया पर तालिबान के खिलाफ जमकर प्रचार कर रहे हैं। आईएसआईएस ने तालिबान को अमेरिका का पिट्ठू भी करार दिया था।
Related Posts
July 17, 2020 कोरोना का असर: मप्र विधानसभा का बजट सत्र आगामी आदेश तक स्थगित भोपाल : प्रदेश के अन्य शहरों के साथ राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों […]
December 19, 2022 नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय और भत्ते दो गुना होंगे – मुख्यमंत्री
शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए 5 साल में खर्च होंगे 4900 करोड़।
मुख्यमंत्री […]
July 22, 2023 आईडीए में लीज नवीनीकरण हेतु कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने ई - गवर्नेस के तहत की गई इस पहल का किया शुभारंभ।
इन्दौर : […]
January 12, 2023 सेना का काम देश की रक्षा करना है, रक्षा उपकरण आप बनाएं – एयर वाइस मार्शल रंजन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सत्र “एरोस्पेस एण्ड डिफेंस” में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण […]
February 3, 2024 वर्ल्ड वेटलैंड डे के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी, फिल्म वर्कशॉप और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन
इंदौर : वर्ल्ड वेटलेंड डे के अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या […]
February 11, 2022 इंदौर को मोबाइल का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग
नई दिल्ली : इंदौर में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन […]
February 26, 2021 दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत 10 रुपए में मिलेगी भोजन की थाली
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे मिंटो हाल में दीनदयाल […]