इंदौर : पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में लोक संस्कृति मंच के आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं के लिए गोबर से बनी सामग्री एवं कलाकृति की कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यशाला में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राजकोट के पूर्व सांसद वल्लभभाई कथीरिया भी पहुंचे।
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के आह्वान के तहत बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
कार्यशाला की प्रशिक्षक एकता मेहता ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करना है, साथ ही महिलाओं को गोबर की विभिन्न वस्तुएं एवं कलाकृति बनाना सिखाया जाएगा।
गौवंश मंथन, दिल्ली की अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा ने कहा कि इस कार्यशाला से ना सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, बल्कि गौमाता की सेवा भी होगी।
कार्यक्रम का आयोजन लोक संस्कृति मंच के आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र और काऊ प्रोडक्ट एसोसिएशन ने मिलकर किया।
इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर साध्वी शिवांगिनी गिरी, लोक संस्कृति मंच के दीपक लवंगड़े, सतीश शर्मा और कमल गोस्वामी, काऊ एसोशिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता और धर्मेश जागीरदार, टीम भारत शामिल रहे।
Related Posts
June 12, 2020 शिवराज के कथित वायरल ऑडियो पर सियासी घमासान, बिना अनुमति प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार.. इंदौर : शिवराज के कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर कथित ऑडियो वायरल होने पर सियासी घमासान मचा […]
April 24, 2025 अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने की आतंकी हमले की निंदा
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है अमेरिका : ट्रंप ।
इंदौर : […]
July 17, 2019 जिसने सदगुरु को पहचान लिया उसका जीवन संवर जाता है- डॉ. वसंत विजयजी इंदौर: जिसका कोई गुरु नहीं होता उसका जीवन शुरू नहीं होता। गुरु ही हमारे भीतर का अंधकार […]
December 4, 2023 सानंद के मंच पर कॉमेडी किंग भाऊ कदम, ओंकार भोजने अभिनीत नाटक का होगा मंचन
09 व 10 दिसंबर को यूसीसी ऑडिटोरियम में होगा नाटक का मंचन।
इन्दौर : सानंद न्यास के […]
September 15, 2023 अहिल्या उत्सव समिति को आईडीए ने दिया 8 लाख का सहयोग
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष सुमित्रा […]
December 11, 2018 मप्र में फंसा पेंच, किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं भोपाल: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम लगभग आ गए हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के […]
April 10, 2024 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त चार बदमाश उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में
लाखों रुपए मूल्य की एमडी ड्रग और ब्राउन शुगर की गई जब्त।
उज्जैन : शहर में एम.डी. […]