भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 जून से हो रही किसानों की हड़ताल राजनीतिक रूप लेती जा रही है। मंगलवार को हड़ताल के 6वें दिन राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोगों किसानों की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं। किसानों को भड़काने और उनकी आड़ में राजनीति करने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए कोई केस पुलिस वापस नहीं लेगी।
-गृहमंत्री ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था।
-लेकिन, कुछ राजनीतिक दल किसानों की आड़ में अपना मकसद पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
-कुछ लोग किसानों की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं, जो लोग ऐसा करते हुए पकड़े उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मामले पुलिस वापस नहीं लेगी।
-वहीं, भारतीय किसान संघ ने ऐलान किया है कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।