सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पर अड़े किसान।
19 मार्च को होगी अगली बैठक।
चंडीगढ़ : फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के बीच चंडीगढ़ में छठे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही।बैठक में मसले का कोई समाधान नहीं निकल सका। अब अगली बैठक 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी।
बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘बैठक अच्छे माहौल में हुई. हमने किसानों के सामने मोदी सरकार की प्राथमिकताएं रखीं। मंत्री ने कहा ‘मैंने किसानों की बात भी सुनी। किसानों के पास अपना डेटा है और केंद्र सरकार के पास अपना। दोनों आंकड़े एकत्र किए जाएंगे’. प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के बीच यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। बैठक में शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की भी अपील की. हालांकि डल्लेवाल ने साफ कर दिया कि जब तक सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक उनकी भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी।
Related Posts
February 12, 2024 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश पकड़ाए
आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के 21 मोबाइल जब्त।
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग व […]
September 23, 2021 घी के गोदाम पर क्राइम ब्रांच व खाद्य विभाग का छापा, लाखों रुपए कीमत का अमानक घी बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नकली/अमानक घी के गोडउन(डिपो) पर छापामार कार्रवाई की […]
March 9, 2023 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डी एम पाठ्यक्रम प्रारंभ होगा
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में […]
April 12, 2021 सीएम शिवराज ने माना लॉकडाउन किसी समस्या का हल नहीं, प्रदेशव्यापी लॉकडाउन से किया इनकार
भोपाल : लगता है लॉकडाउन को लेकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह दुविधा की स्थिति में हैं। वे […]
October 26, 2023 बुधवार को छह प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
विधानसभा 01 से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने भरा नामांकन।
विधानसभा […]
August 1, 2020 आरक्षण प्रक्रिया के बाद बीजेपी, कांग्रेस के कई दिग्गजों को तलाशने होंगे नए ठिकाने इंदौर : भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को आरक्षण प्रक्रिया में बड़ा झटका लगा है। […]
January 14, 2022 शाजापुर निवासी गौतम एनडीए के लिए चयनित, वायुसेना का हिस्सा बनकर करेंगे देशसेवा
इंदौर : जिस उम्र में आम युवा घूमने- फिरने, पब में जाने और मनोरंजन के अन्य साधनों में […]