कुमावत और दुबे को बनाया गया बीजेपी मंडल प्रशिक्षण वर्ग का प्रभारी

  
Last Updated:  November 27, 2020 " 01:11 pm"

इंदौर : बीजेपी संगठन द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक 29 नवम्बर से 15 दिसम्बर के बीच सभी मंडलों में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग के लिये इंदौर नगर का वर्ग प्रभारी, नगर उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत एवं वर्ग व्यवस्था प्रभारी, नगर मंत्री संदीप दुबे को बनाया गया है।
उक्त दोनों पदाधिकारी नगर के सभी 28 मंडलों के वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हो, इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे।
बुधवार को प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में मुख्य वक्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता, प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश सह संयोजक एवं मंडल प्रशिक्षण वर्ग के संभाग से नगर के प्रभारी राधेश्याम यादव थे। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने की। प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, कमल वाघेला, नानूराम कुमावत, अभिषेक बबलू शर्मा, जेपी मूलचंदानी, सुमित मिश्रा, ललित पोरवाल, संदीप दुबे, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, सविता अखण्ड, सविता पटेल, गायत्री गोगड़े सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रशिक्षण कार्यशाला में राधेश्याम यादव ने कहा कि राजनैतिक दल में काम करने के नाते हमें बहुत कुछ सीखना और करना होता है। जैसा कार्यकर्ता होगा वैसा ही काम होगा। पार्टी विथ डिफरेंस यह वाक्य भारतीय जनता पार्टी के लिये कहा गया है। हमारी पार्टी विचारधारा के धरातल पर चलने वाली पार्टी है। बाकी राजनैतिक दल व्यक्ति आधारित होते है, हम व्यक्ति के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं हैं। हमारे लिए विचारधारा ही सर्वप्रथम है। जिन पार्टियों के पास विचारधारा नहीं होती सिर्फ व्यक्ति होता है उस पार्टी का भविष्य नहीं होता। स्वामी विवेकानंद ने जब विश्व में भारत का डंका बजाया तो उन्होंने भारतीय विचार को दुनिया में फैलाया। हमारा दल विचारों पर आधारित होने के कारण उसकी सोच भी हमेशा देशहित में होती है और इसी वजह से पूरा देश हमारे साथ खड़ा है।
कार्यकर्ता का निर्माण-योग्य दिशा में हो, इसलिये समय-समय पर हमारी पार्टी में प्रशिक्षण वर्ग होता है। यह प्रशिक्षण वर्ग भी इसीलिये हो रहा है। वैचारिक अधिष्ठान के तीन प्रमुख बिन्दू है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और हमारी पंचनिष्ठाएं। इसकी समझ हम सभी को होना चाहिए। मंडल प्रशिक्षण वर्ग वक्ता समन्वय के लिये वक्ता समन्वयक घनश्याम शेर एवं नगर से सूचना संबंधित व्यवस्था मनोज पाल की व्यवस्था देखेंगे।
वर्ग प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन नानूराम कुमावत ने किया एवं अंत में आभार संदीप दुबे ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *