भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर दु:खद खबर आई है। शुक्रवार को एक और नर चीते की मौत हो गई। इसका नाम सूरज था। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उसकी मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पिछले 4 महीने में कूनो नेशनल पार्क में यह आठवें चीते की मौत हुई है। इस हफ्ते दो चीतों की जान गई है। इससे पहले मंगलवार को नर चीते तेजस की मौत हुई थी। उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए गये चीतों में से अब तक 5 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है। इसमें से छह साल का चीता ‘उदय’ भी शामिल है, जिसने अप्रैल में दम तोड़ा था. इससे पहले चीते ‘साशा’ की भी मौत हो गई थी।
17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से आए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। इस साल 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था. यानी कुल मिलाकर नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 20 चीते लाए गए थे।
Related Posts
December 12, 2023 व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण: डॉ. झावर
इंदौर : इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 'ए पॉजिटिव आउटलुक फ्लुएल्ज कंस्ट्रक्टिव ग्रोथ' विषय […]
August 15, 2021 आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजेपी ने किया पौधारोपण
इंदौर : पीएम नरेंद्र मोदी के आग्रह पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]
July 28, 2023 डॉ. डेविश जैन की पुस्तक का विमोचन पद्मश्री नेमनाथ जैन करेंगे
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन और प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]
March 25, 2020 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इंदौर में कर्फ्यू का ऐलान इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने कोरोना वायरस के संक्रमण से […]
November 25, 2024 इंदौर के पंचकुइया राम मंदिर में हजारों लोगों ने किया ॐ नमः शिवाय का सामूहिक जाप
संस्था देव से महादेव के बैनर तले धर्मगुरुओं एवं आकाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में संपन्न […]