2014 के बाद भारत में आया है बदलाव, मोदी सरकार ने उठाए कई क्रांतिकारी कदम- बीएल संतोष

  
Last Updated:  December 1, 2021 " 08:36 pm"

इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष का प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम ओमनी रेसिडेंसी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट व उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर बी एल संतोष ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से कहा कि विश्व के अनेक देशों में रहने वाले भारतीय अब अपने आप को भारतीय कहलाने में गर्व महसूस करने लगे हैं। आज भारत ने स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण किया एवं विश्व के करीब छोटे- बड़े 40 देशों को वैक्सीन देने का काम भी किया। वसुधैव कुटुम्बकम की सीख हमें पीढ़ियों से विरासत में मिली है। 2014 के बाद भारत में लगातार बदलाव आ रहा है। इंदौर में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। स्वच्छता में पांच बार नम्बर वन आने का रिकार्ड कायम कर इंदौर ने मिसाल कायम की। इंदौर से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश के दो शहरों भोपाल एवं जबलपुर ने भी टॉप-10 में अपना स्थान बनाया। मध्यप्रदेश को देखकर दूसरे प्रदेशों ने भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कायम किया। आज भारत में कई उद्योग स्थापित हो रहे हैं। ये नया भारत है।

ओलिम्पिक में हमारे खिलाड़ी रिकॉर्ड बना रहे हैं।

वर्षो से ओलंपिक जैसी प्रतिस्पर्धाएं हो रही हैं, परन्तु हमें वैसा प्रदर्शन खिलाड़ियों में देखने को नहीं मिला था जैसा आज देखने को मिल रहा है। सब कुछ अलग है। खिलाड़ी तब भी वहीं हुआ करते थे जो आज हैं। ये नीरज चोपड़ा का भारत है। भारत में कभी भी क्षमताओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रही है। आज ऑलपिंक में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया एवं पेरा ऑलपिंक में भी जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

अब हमारे बीच नगद की जगह पेटीएम और गुगल पे चलन में आ गया है। छोटी-छोटी फूटकर दुकानों पर भी हमें ऑनलाईन लेनदेन देखने को मिलते है।

आनेवाला समय भारत का होगा।

बीएल संतोष ने आगे कहा कि सरकार ने कई छोटे बड़े क्रांतिकारी बदलाव कायम किए हैं। योगा, फीट इंडिया, पोषण अभियान को प्रारंभ कर समाज का हिस्सा बनाया गया है। स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए आयुष्मान जैसी योजनाओं को प्रारंभ किया है। कोरोना काल में हमारे पास साधन थे, जैसे वेंटीलेटर थे पर उनके चलाने वाले तकनीशियन नहीं थे। आज सरकार उस पर तेजी से काम कर रही है। आप सभी की आंखों के सामने हमारा देश आगे बढ़ रहा है। समाज में सात्विक आवाज बनने की सभी को जरूरत है। देश को समृद्ध , शक्तिशाली और एकजूट करने की जरूरत है। आने वाला समय भारत का होने वाला है।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया एवं आभार सांसद शंकर लालवानी ने व्यक्त किया।
प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लेखक, साहित्यकार, कलाकार, खेल, सेना के सेवानिवृत्त अफसर, चिकित्सक, शिक्षाविद, उद्योगपति, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न क्लबों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित पदमश्री भालू मोढे, जनक पलटा, सुशील डोसी और विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित प्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *