लाखों रुपए मूल्य के डुप्लीकेट प्रोडक्ट जब्त।
इंदौर : ब्रांडेड गारमेंट्स कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट्स की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को एरोड्रम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 60 फीट एयरपोर्ट रोड स्थित रोहित मेंस स्टोर(RMC) नामक शॉप के माध्यम से mufti कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट (लोअर,टी शर्ट आदि) की सस्ते दामों पर बिक्री कर रहे थे। आरोपी के कब्जे से Mufti कंपनी के 12 नग टी-शर्ट, 85 नग शर्ट, 11 नग जींस एवं पेंट(लाखो रुपए कीमत) जब्त किए गए।
ये है पूरा मामला ।
ब्रांड प्रोटेक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आवेदक प्रहलाद द्वारा थाना एरोड्रम पुलिस को सूचना दी गई थी कि क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित रोहित मेंस स्टोर(RMC) नामक शॉप से अवैध रूप से Mufti कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट्स सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं। इस पर एरोड्रम पुलिस ने उक्त स्थान पर रंगे हाथो ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट का क्रय–विक्रय करते व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ पर अपना नाम राहुल यादव निवासी कल्याण मिल के पास शिवशक्ति नगर इंदौर होना बताया । मौके पर आरोपी की दुकान से बड़ी मात्रा में मुफ्ती कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट जब्त किए गए।
आरोपी के विरूद्ध थाना एरोड्रम पर अपराध धारा 51एवं 63 कॉपीराइट एक्ट, का प्रकरण पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
January 29, 2022 अत्यधिक ठंड में बढ़ जाता है हार्ट व ब्रेन स्ट्रोक का खतरा,सावधानी बरतें – डॉ. पांडे
इंदौर : जनवरी माह में लगातार शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा […]
January 2, 2020 स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने आचार्यश्री से लिया आशीर्वाद इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की सिमरोल में […]
November 18, 2022 19 नवंबर को इंदौर से 35 मिनट देरी से रवाना होगी अवंतिका एक्सप्रेस
इंदौर: बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक लेने के कारण कुछ ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन […]
January 21, 2025 इंदौर – मनमाड रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण
भूअर्जन अधिकारी नियुक्त।
इंदौर : इंदौर - मनमाड के बीच रेलवे प्रोजेक्ट का काम अब गति […]
July 18, 2025 स्वच्छता में देश का अग्रदूत बन गया है मप्र : मुख्यमंत्री यादव
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में मध्य प्रदेश फिर अव्वल।
इंदौर सुपर स्वच्छ लीग सिटीज़ श्रेणी […]
February 18, 2023 अच्छा लीडर वही बन सकता है जो अपने अधिनस्थों के सुझावों पर गौर करे – स्वामी ज्ञानवत्सल
इंदौर : एक अच्छा प्रोफेशनल बनने के लिए बेहतर इंसान बनना जरूरी है। आप किसी भी बड़ी कंपनी […]
April 26, 2022 डीजीपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, नवाचारों को लेकर की इंदौर पुलिस की सराहना
पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा प्रयासरत् रहने पर दिया […]