पीएम मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी, मन्दिरों में किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

  
Last Updated:  September 17, 2021 " 09:37 pm"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वा जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य करते हुए मनाया गया। बूथ स्तर पर ‘‘सेवा और समर्पण अभियान’’ के तहत आमजन व जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गरीब वर्ग और जरूरतमंदों के बीच जरूरी सामान का वितरण किया गया। जगह-जगह मिठाई बांटकर पीएम मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनाई गई और जन्मदिन की बधाई दी गई।

पीएम मोदी की जीवन यात्रा पर लगाई गई प्रदर्शनी।

इस अवसर पर संगठन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व से संदर्भित उनके 13 वर्ष के मुख्यमंत्रित्व के सफल कार्यकाल और प्रधानमंत्री के रूप में 7 वर्षो में जनहित व देश के विकास के लिए किए गए कार्यो का लेखा- जोखा प्रदर्शनी के रूप में दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ गांधी हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, हिमाचल प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन राणा एवं त्रिलोक जामवाल, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड, आकाश विजयगर्वीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी को वर्चुअल किया गया जिसमें भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं कटनी से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदर्शनी को देखा।

कार्यकर्ताओं ने विधानसभा वार किया अवलोकन।

सभी कार्यकर्ता प्रदर्शनी देख सके इस हेतु समय निर्धारित कर विधानसभावार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। प्रदर्शनी का समय दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक रहा।
उक्त आकर्षक प्रदर्शनी की व्यवस्था जवाहर मंगवानी, प्रकाश राठौर एवं हरीश डागूर ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनारायण यादव, प्रमोद टण्डन, विपीन खुजनेरी, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, दीपक जैन टीनू, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, सर्वेश तिवारी, योगेश मेहता, प्रदीप नायर, राजेश अग्रवाल, संदीप दुबे, देवकीनंदन तिवारी, मुकेश मंगल, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, नारायण पटेल, कंचन गिदवानी, रेणुका प्रताप, बबीता राठौर, विनीता धर्म, सरिता मंगवानी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

71 मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं के 71 मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पीएम मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

नमो टीका अभियान प्रारंभ….।

पीएम नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार से नमो टीका अभियान चलाया गया, हर बूथ पर नमो टीका का लक्ष्य 111 रखा गया। इस अभियान में प्रदेश में 71 लाख डोज लगवाने का लक्ष्य रखा गया। इस अभियान को स्वास्थ्य स्वंयसेवकों की टोली के माध्यम से चलाया गया। दीनदयाल अंत्योदय समिति, आपदा प्रबंधन समिति समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 111 नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया । यह अभियान 23 सितम्बर तक चलाया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने भी सभी बूथों के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जनजागरण व सेवा कार्य किए और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *