भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी का पुष्प-गुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मामाजी, मां और बेटी दोनों के स्वास्थ्य व कल्याण की चिंता कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मामा जी, माँ और बेटी दोनों के स्वास्थ्य और कल्याण की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में चल रहे एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी अभियान की भी प्रशंसा की।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री से चर्चा में बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का उल्लेख मैं हर भाषण में करती हूँ। साथ ही आपके द्वारा मध्यप्रदेश में बेटियों के हित के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को अन्य राज्यों ने अपनाया है, यह आपके कार्यों की सफलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी का प्रतिवेदन केंद्र सरकार को भेजें, इसे व्यापक स्तर पर लागू करने पर विचार किया जाएगा। श्रीमती ईरानी ने मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह के संचालन, स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रशंसनीय बताया।
Related Posts
January 27, 2022 मानव सेवा के लिए संस्था कृष्ण सखी, टीम शंकर व नमो शिव शंकर का सीएम शिवराज ने किया सम्मान
इंदौर : गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम शिवराज के हाथों कोरोना काल और अन्य अवसरों पर मानव […]
December 31, 2024 इंदौर से भव्य शोभायात्रा के साथ शहादा ले जाई जाएगी भगवान श्री विष्णु की विशालकाय मूर्ति
इंदौर : भगवान विष्णु का भव्य मंदिर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के ग्राम शहादा (शहाड)में […]
June 29, 2022 बूथ को मजबूत कर बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करें- सीएम चौहान
इंदौर : बीजेपी ने राजीव गांधी सर्कल के समीप स्थित शुभकारज गार्डन में बूथ त्रिदेव […]
August 7, 2020 हंसदास मठ में 1008 दीपों से की गई महाआरती, सांसद लालवानी भी हुए शामिल इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर रामलला मंदिर के भूमिपूजन के […]
November 5, 2024 छावनी अनाज मंडी में दीपावली मिलन समारोह संपन्न
श्रीनाथजी को अर्पित किए 56 भोग, की गई महाआरती।
मुहूर्त के किए गए सौदे।
इंदौर : […]
June 17, 2024 इंदौर ने जो संकल्प लिया है, हमेशा पूरा किया है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री यादव ने 51 लाख पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ।
अभियान के स्लोगन, मोनो, […]
July 25, 2020 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सांसद लालवानी, इंदौर में स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने को लेकर सौंपा ज्ञापन.. इंदौर : सांसद शंकर लालवानी कोरोना के मोर्चे पर लगातार सक्रिय रहे हैं। करीब 4 महीनों के […]