इंदौर : शहर के अनलॉक होने की बड़ी वजह कोरोना संक्रमण का एक फ़ीसदी से भी कम हो जाना है। नए संक्रमित मामले दो अंकों में सिमट गए हैं वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तादाद भी बहुत कम रह गई है। हालांकि अब सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। तभी कोरोना के खिलाफ जंग पूरीतरह जीती जा सकती है।
केवल 96 मिले नए संक्रमित।
शनिवार 11 जून को 5813 आरटी पीसीआर और 3751 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10064 की टेस्टिंग की गई।9958 निगेटिव पाए गए। 96 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक 15 लाख 86 हजार 572 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 437 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 98 फ़ीसदी से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं।
201 किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 201 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे। इन्हें मिलाकर अबतक 1 लाख 50 हजार 327 मरीज कोरोना को पराजित कर चुके हैं। 742 का इलाज चल रहा है।
2 मरीजों की मौत।
शनिवार को कोरोना से लड़ते हुए 2 मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1368 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
December 29, 2023 केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाएगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई लघु कार्यसमिति बैठक।
इंदौर : भारतीय जनता […]
July 3, 2021 सज्जन वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
इंदौर : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा पर […]
January 30, 2020 गोली झेलते हुए राम रटूँ, तब ही कहना मैं महात्मा था। इंदौर :(संजय पटेल) दिन 30 जनवरी 1948, गाँधी के जीवन का अंतिम दिन। सर्दी की वजह से तेज़ […]
August 14, 2023 जीआरपी और इंदौर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
महिला सुरक्षा एवं उनके सम्मान का ध्यान रखने के लिए किया प्रेरित।
इंदौर पुलिस की टीम […]
April 5, 2021 5 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया, आरोपी को गिरफ़्तार कर बालक को सकुशल किया बरामद
इंदौर : 5 वर्ष के बालक का अपहरण का मामला 24 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने अगवा करने […]
August 17, 2021 विश्व युवा तीरंदाजी स्पर्धा में भारत ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते, खेल मंत्री ठाकुर ने पदक विजेताओं को दी बधाई
नई दिल्ली : टीम इंडिया ने पोलैंड के व्रोक्लॉ में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 15 […]
October 31, 2018 वैश्विक पर्यटन स्थल बनेगा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी इंदौर: सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को वैश्विक पर्यटन स्थल के बतौर […]