इंदौर : जुलाई माह में बढ़ा कोरोना संक्रमण का दायरा अभी भी काबू में नहीं आया है। संक्रमित मामलों की तादाद सौ के ऊपर ही मिल रही है। उधर सैम्पलिंग के अनुपात में टेस्टिंग कम होने से पेंडिंग मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
107 नए संक्रमित मिले, 34 रिपीट पॉजिटिव।
शनिवार 1 अगस्त को 2220 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। इनमें से 1671 सैम्पलों की जांच की गई। 1530 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 107 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 34 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव मिले। याने साढ़े छह फीसदी से ज्यादा मामले संक्रमित पाए गए।
आज दिनांक तक कि स्थिति देखें तो 139747 सैम्पलों की जांच की गई है।इनमें से कुल 7555 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
3 मरीजों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम।
शनिवार को कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 315 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। इसकी मृत्यु दर में गणना की जाए तो 4 फीसदी से ज्यादा है।
71 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
शनिवार को कोविड अस्पतालों से 71 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर 5147 मरीज अब तक कोरोना के संक्रमण से निजात पा चुके हैं।
तीन दिनों में 15 सौ से ज्यादा सैम्पल हुए पेंडिंग।
बीते तीन दिनों में 1593 सैम्पल, टेस्टिंग के अभाव में पेंडिंग हो चुके हैं। यही बढ़ते पेंडिंग मामले बाद में प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।
Related Posts
January 5, 2024 Popüler bahis siteleri105 En iyi bahis siteleri 2021 - Popüler bahis siteleri
Günümüzde çevrimiçi bahis siteleri […]
April 30, 2023 जानकी नवमी पर मैथिलानी समूह की महिलाओं ने बच्चों की संस्था को भेंट किए मटके – कूलर
महिलाओं ने माँ सीता के जीवन पर आधारित लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं।
इंदौर : […]
May 24, 2021 फल व सब्जी मंडी में प्रशासन ने करवाया सेनिटाइजेशन
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन कार्य किया […]
December 19, 2022 नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय और भत्ते दो गुना होंगे – मुख्यमंत्री
शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए 5 साल में खर्च होंगे 4900 करोड़।
मुख्यमंत्री […]
October 29, 2020 कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी, ढाई फीसदी के नीचे पहुंचा ग्रोथ रेट…!
इंदौर : शिखर पर पहुंचती सियासी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण के मोर्चे से लगातार राहत […]
May 19, 2023 प्वाइंट टेबल में बंगलुरू टाइगर सबसे आगे, एमपी रॉयल दूसरे स्थान पर
जस्ट कबड्डी लीग में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, […]
May 25, 2021 ग्रामीण क्षेत्रों में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का असर, 31 मई तक सभी गांव कोरोना मुक्त करने का हो प्रयास- सिलावट
इंदौर : इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा […]