इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। मरीजों की संख्या पिछले माह के मुकाबले घटकर एक चौथाई रह गई है। पॉजिटिविटी रेट घटकर 6 फ़ीसदी रह गया है। संक्रमण की धार कुंद पड़ने से 40 से अधिक निजी अस्पतालों को ग्रीन श्रेणी में तब्दील कर दिया गया है। रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। मृत्यु दर में भी खासी कमी दर्ज की गई है।
504 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार 28 मई को 6194 आरटी पीसीआर और 2119 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8296 की टेस्टिंग की गई। 7764 निगेटिव पाए गए। 504 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 7 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक कुल 14 लाख 47 हजार
559 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 48 हजार 952 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 95 फ़ीसदी रिकवर भी हो चुके हैं।
1267 किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 1267 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 42 हजार 410 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। 5207 का इलाज चल रहा है।
4 मरीजों की मौत।
शुक्रवार को 4 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1335 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
Related Posts
December 30, 2021 डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को थाना राजेंद्र नगर […]
February 14, 2017 ISI जासूस 27 तक रहेंगे केंद्रीय जेल में,आर्मी का मूवमेंट और स्टेब्लिशमेंट भेजते थे बाहर
भोपाल। सेना की खुफिया सूचनाएं लीक करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जिला कोर्ट […]
July 9, 2021 अमिता लालवानी के निधन पर प्रभारी मंत्री ने जताया शोक
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र और जल संसाधन […]
April 18, 2021 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सामाजिक संगठन भी आएं आगे- मोघे
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने खंडवा रोड […]
December 2, 2023 मतदाताओं की समझ पर सवाल खड़े करना नासमझी है
मतदाता पहले ही मन बना लेते हैं, उन्हें किसे वोट देना है।
चुनावी सर्वे से प्रभावित […]
June 7, 2022 इंदौर में होगा कवि सम्मेलन समिति का वार्षिक अधिवेशन, कई सितारा कवि भी करेंगे शिरकत
इंदौर : हिंदी के कवियों की पंजीकृत संस्था कवि सम्मेलन समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी […]
January 28, 2017 म.प्र. में 1 मई से पालीथिन बैन: CM शिवराज सिंह भोपाल। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उद्बोधन देते हुऐ हुऐ मुख्यमंत्री […]