क्षेत्र क्रमांक 05 के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने घर – घर दी दस्तक

  
Last Updated:  November 7, 2023 " 03:27 pm"

इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 05 के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में डटे हैं। वी वार्ड 45 में उन्होंने सघन जनसंपर्क करते हुए घर – घर दस्तक दी। होटल अमलतास के पास मरीमाता मंदिर पर पूजन कर रहवासी इलाकों से होते हुए हार्डिया सघन बस्ती संपूर्ण पांचू कुमार की चाल,सांची शिखर अपार्टमेंट, देवनगर, हरिजन बस्ती, एमआयजी बी सेक्टर अंबेडकर नगर में लोगों के बीच पहुंचे।रहवासियों ने महेन्द्र हार्डिया का जगह-जगह मंचों से फूलमाला और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दूसरे दौर में माँ अंबे चौक से सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ महेंद्र हार्डिया ने नेहरू नगर कम्यूनिटी हाल के आस पास, श्रीराम चौराहा, अटल द्वार, नेहरू नगर की गली नंबर 6-7-8 में जनसंपर्क किया। रहवासियों द्वारा महेन्द्र हार्डिया का फ़ूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क अमृत धाम से होते हुए रूपेश यादव नगर से वाल्मीकि धर्मशाला पर लाला का बगीचा पर समाप्त हुआ। जनसंपर्क में मुख्य रूप से पार्षद लाल बहादुर वर्मा,जनसंपर्क प्रभारी अजीत रघुवंशी, श्रीमती सविता अखण्ड, नगर महामंत्री मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी, संजय इंगले, वार्ड सयोजक रवि तोमर, राहूल ठाकुर, जितेन्द्र कौल, देवेश जाजोरिया, मोनू दूबे, संजय वर्मा, बबलू कुशवाह, राजेश स्वामी, सालिगराम यादव, दीनेश यादव, पंकज पारले, गोलू जिनवाल ,ऋषि आनंद, दशरथ अकोदिया, सतीश बियाने, हेमंत बुहाडिया, प्रफुल शुक्ला, कपिल शर्मा, करण राणे, कैलाश यादव, मनोज सिसोदिया, बरखा सेवलिया, करन चौहान, राजेश स्वामी, मुकुल खंडारे, सूरज यादव, मुकुल बारी, अनिल कुशवाह, अजित कुशवाह, अनमोल यादव, आकाश नायक, दुष्यंत कुंटे,उदय पंवार, सन्नी ठाकुर, जितेंद्र कपूर, राजेन्द्र गुर्जर और सैकडों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *