इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि खजराना क्षेत्र में 100 बिस्तर का अस्पताल और महाविद्यालय खोला जाएगा।पटेल ने रविवार को खजराना क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने जनसंपर्क की शुरुआत मां कालिका मंदिर पर पूजा- अर्चना के साथ की । इसके पश्चात वे खजराना क्षेत्र की कॉलोनी – कॉलोनी में जनसंपर्क करने के लिए घूमे । स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान नागरिकों ने बताया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य की कोई सुविधा नहीं है । इस पर शेर पटेल द्वारा कहा गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खजराना क्षेत्र में सबसे पहले 100 बिस्तर का अस्पताल खोला जाएगा । इस दौरान उच्च शिक्षा के लिए भी सुविधा देने की मांग उठी तो पटेल ने यह आश्वासन भी दिया कि इस क्षेत्र में एक बड़ा सरकारी महाविद्यालय खोला जाएगा । इसके माध्यम से क्षेत्र के युवा अपने क्षेत्र में रहकर ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
Related Posts
April 10, 2023 इंटर्नशिप विथ मेयर के लिए चयनित प्रतिभागियों को सौंपे गए ऑफर लेटर
इंटर्नशिप विथ मेयर में प्राप्त 45 बेस्ट सुझाव को मिलेगा रिवॉर्ड- महापौर।
इंदौर : […]
March 28, 2022 इंदौर में 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात, पालदा में कुख्यात बदमाश को उतारा मौत के घाट
इंदौर : पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बावजूद शहर में संगीन अपराधों में कमीं नहीं आई है। […]
September 10, 2021 खजराना गणेश मंदिर में पूजन व आरती के साथ शुरू हुआ दस दिनी गणेशोत्सव, 51 हजार मोदकों का लगाया गया भोग
इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर खजराना गणेश मंदिर में भी पूजन और आरती के साथ दस दिवसीय […]
February 7, 2021 चिड़ियाघर में चलेंगी बैटरी चलित कार, पक्षी विहार की भी मिली सौगात
इंदौर : चिड़ियाघर की सैर करने के लिए अब खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल नहीं चलना […]
March 1, 2024 महिला ड्रग पेडलर को आजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में लिप्त शातिर महिला ड्रग पैडलर को थाना आजाद […]
May 24, 2022 बिगड़े मौसम ने रोकी केदारनाथ की यात्रा
देहरादून: उत्तराखंड में अचानक बदलते मौसम ने चार धाम यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम […]
January 12, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में मिले 15 लाख 42 हजार 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव – मुख्यमंत्री चौहान
उद्योग शुरू करने के बाद तीन साल तक कोई अनुमति जरूरी नहीं।
प्लग एंड प्ले की सुविधा […]