इंदौर : कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन द्वारा भी इंदौर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर नि:शुल्क मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है। राजबाड़ा के साथ-साथ रीगल टाकीज चौराहे में स्थायी रूप से लगाए गए इन शिविरों में जरूरतमंदों को मास्क और सेनेटाइजर प्रदान किया जा रहा है। नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। यहाँ मास्क प्राप्त करने के बाद सांवेर से आए विनोद और हातोद से आए राहुल ने बताया कि वे इस मास्क को भगवान गणेश का प्रसाद समझ कर प्राप्त कर रहे हैं। वे न केवल स्वयं मास्क लगाएंगे अपितु जहाँ कोई बग़ैर मास्क दिखेगा तो उसे टोकते हुए समझाइश भी देंगे। अनेक जरूरतमंदों ने खजराना गणेश मंदिर के इस अभियान की सराहना की है।
रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट भी निभा रहा सामाजिक दायित्व।
इंदौर के ही प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी अपना सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर निःशुल्क रूप से मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है।
Related Posts
October 20, 2022 राजेंद्र नगर क्षेत्र की कॉलोनियों के रहवासियों लिए रंगोली स्पर्धा 23 अक्टूबर को
इंदौर : दिवाली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर, रविवार को संस्था तरुण मंच, महाराष्ट्र […]
September 8, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल की वर्चुअल बैठक में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम को मंजूरी भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से […]
June 27, 2023 पुरस्कार और सम्मान हौसला बढ़ाते हैं : डॉ.दिव्या गुप्ता
परिश्रम का कोई शॉर्ट कट नही होता : तिवारी।
इंदौर धारा के मंच पर विभिन्न क्षेत्रों की […]
May 11, 2020 कोरोना संक्रमण के पीड़ितों की संख्या में फिर इजाफा, 77 नए मरीज मिले.. इंदौर : बीते दो दिनों से फिर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4 […]
May 8, 2020 मजदूरों को वापस लाने के लिए चलाई जा रहीं 50 ट्रेनें- नरोत्तम मिश्रा भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि
कोरोना चिंता की बात है घबराने की […]
April 1, 2024 कांग्रेस व कमलनाथ को पुनः लगा जोर का झटका
छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी को ज्वाइन […]
May 29, 2022 महिला कांग्रेस में छिड़ा संग्राम, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष के विरोध में कई कांग्रेस नेत्रियों ने किया प्रदर्शन
इंदौर : राजवाड़ा स्थित अहिल्या उद्यान में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने धरना प्रदर्शन […]