आए दिन होने वाले विवाद को देखते हुए किया जा रहा बदलाव।
इंदौर : प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, पूजन के लिए प्रवेश करने वाले भक्तों के प्रवेश की व्यवस्था को अब बदला जाएगा। आए दिन वीआईपी द्वार से प्रवेश करने को लेकर होने वाले विवाद को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि वर्तमान में मंदिर के ठीक दाईं ओर से अभिषेक पूजन के लिए भक्तों को प्रवेश दिया जाता है। दिनों दिन मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आए दिन यहां विवाद की स्थिति निर्मित होती है। इस बात को देखते हुए अब भक्तों को अभिषेक और पूजन के लिए मंदिर के पिछले हिस्से में बने शिव मंदिर के सामने से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए मंदिर के दाहिनी ओर से शिव मंदिर तक रेलिंग लगाई जाएगी। पंडित भट्ट ने बताया कि यह व्यवस्था अभी प्रयोग के तौर पर की जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे स्थाई कर दिया जाएगा।
Related Posts
July 27, 2024 इंदौर नगर निगम को डिजिटल बनाने के लिए हैकथान का आयोजन।
79 से अधिक यूनिवर्सिटी/कॉलेज के 500 विद्यार्थी हुए शामिल।
आगामी 3 दिन तक लगातार नगर […]
February 17, 2023 अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों के डॉक्टर्स
स्वास्थ्य सेवाएं हुई प्रभावित, मरीजों को लौटना पड़ा निराश।
इंदौर : चिकित्सक महासंघ […]
March 10, 2021 केश शिल्पी बोर्ड में सेन समाज के लोगों को ही मिलेगा प्रतिनिधित्व- सीएम
श्री सेन महाराज की प्रतिमा छतरी का भूमि पूजन संपन्न।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
July 26, 2021 स्वदेश लौटने पर चानू का किया गया भव्य स्वागत, मणिपुर सरकार ने बनाया एडिशनल एसपी
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने […]
January 3, 2023 विजन और मिशन के साथ ऐसे काम करें जो प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल दें – सीएम चौहान
जनता को कोई असुविधा न हो, समय-सीमा में मिले जन-कल्याणकारी योजनाओं का […]
March 22, 2023 सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अनेक साधक तैयार करने की जरूरत – कैलाश खेर
स्टेट प्रेस क्लब के कार्यक्रम पत्रकारों और प्रबुद्धजनों से रूबरू हुए कैलाश […]
June 30, 2019 शिद्दत के साथ करता रहूंगा जनता की सेवा- आकाश इंदौर: जमानत मिलने के बाद रविवार सुबह जेल से रिहा हुए विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मीडिया […]