इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 21 जनवरी को सुबह 10 बजे कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीषसिंह, मंदिर प्रशासक एवं निगमायुक्त प्रतिभा पाल और प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों द्वारा भगवान गणेशजी को भोग लगाकर किया जाएगा। इस अवसर पर भक्त मंडल की ओर से 51 हजार तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा। भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि तिल-गुड़ के लड्डुओं के निर्माण का कार्य रविवार सुबह मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के साथ शुरू कर दिया गया। भक्त मंडल के कैलाश पंच तथा मंदिर प्रबंधक प्रकाश दुबे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भट्टी पूजन कर लड्डू निर्माण का शुभारंभ किया। इस बार कोरोना के चलते तिल-चतुर्थी मेला आयोजित नहीं होगा। केवल महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन भजन संध्या एवं पुष्प बंगला आदि के आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए होंगे।
Related Posts
November 17, 2019 गुरुनानक देवजी के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने निकाला विशाल नगर कीर्तन इंदौर : श्री गुरु नानक देवजी के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने रविवार को […]
January 13, 2020 आचार्यश्री के विहार को लेकर समुचित व्यवस्थाएं जुटाने के स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के इंदौर में […]
January 26, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण
वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, हवन और महाआरती के भी हुए आयोजन।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]
January 5, 2022 जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते की कड़े कदम उठाने की सिफारिश
इंदौर : जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और भविष्य में उत्पन्न होने वाली स्थितियों के […]
January 12, 2022 युवक कांग्रेस के इस्तीफा देनेवाले पदाधिकारियों के समर्थन में आगे आई परशुराम महासभा, कमलनाथ को लिखा पत्र
इंदौर : शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष की उपेक्षा, प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर इस्तीफा […]
May 13, 2024 सुमित्रा ताई, विजयवर्गीय,सिलावट और लालवानी ने किया मतदान
मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करें, बोले मंत्री […]
March 26, 2023 कठिन डगर पर सधे हुए कदमों की लंबी यात्रा का पूर्णविराम..
*जयदीप कर्णिक*
इंदौर : बात सन 1998 के अक्टूबर की है। मालवा की खुशनुमा सर्दी की बस […]