इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने इन्दौर में लगातार हो रही बारिश पर चिन्ता जाहिर की है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि अच्छी बारिश से हमारे जल स्त्रोत भर गए ये अच्छी बात है, वहीं निचली बस्तियों में जलजमाव होना चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि प्रशासन और निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल भराव वाले क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सुश्री ठाकुर ने कहा की हर पीड़ित की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
खतरे वाले पर्यटन स्थलों पर न जाएं।
सुश्री ठाकुर ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे पर्यटन स्थलों पर ना जाए अथवा सावधानी रखे जहाँ बाढ़ का खतरा हो। पुलिस प्रशासन भी लगातार ऐसे स्थलों पर निगरानी रखें।
महू में हालात पर नजर रखने के दिए निर्देश।
मंत्री उषा ठाकुर ने भोपाल से महू विधानसभा में अतिवृष्टि से बने हालात को लेकर भी कलेक्टर व अन्य अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। वहीं विधानसभा के मण्डल अध्यक्षों से चर्चा कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और ऐसे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हो सके।
Related Posts
September 1, 2019 पत्रकारिता में शालीनता का एक और शजर धराशायी इंदौर : पत्रकारिता को शिद्दत के साथ जीनेवाले वरिष्ठ पत्रकार शशीन्द्र जलधारी अब यादों का […]
June 3, 2024 गुरुजी सेवा न्यास इंदौर की 51 बस्तियों में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर
गुरु गोलवलकर की 51वी पुण्यतिथि पर 05 जून को सेवा भारती के साथ मिलकर आयोजित होंगे […]
March 28, 2023 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल
कई फिल्मी सितारे करेंगे शिरकत।
फिल्म फेस्टिवल के डैंगलर का किया गया […]
July 24, 2022 नर्मदा परिक्रमा और चार धाम पदयात्रा के ओम द्विवेदी ने सुनाएं संस्मरण
इंदौर : हमारी पदयात्राओं संबंधी पुरातन मान्यताएं जहां हमें अपने देश, अपने परिवेश को […]
May 14, 2022 स्टार्टअप पॉलिसी में सबसे आगे खड़ा हो गया है मप्र- निवेशक
स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप से सफल व्यवसायी बने फाउंडरों से चर्चा […]
March 17, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव व जनता में हो सुरक्षा का भाव, इसी उद्देश्य को […]
August 14, 2021 स्वयंसेवी संस्था ने पुलिसकर्मी व उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए भेंट किए सर्जिकल मास्क
इन्दौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस ने चुनौतियों से […]