बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद।
सूरत गुजरात से लाते थे हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री।
नौ आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : खरगोन जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र के सिग्नूर में चल रही अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर एटीएस की दबिश के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां बनाए जा रहे अवैध हथियारों का सामान गुजरात के सूरत से सप्लाई हो रहा था।
लोकसभा चुनाव शांतिप्रिय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां गुंडे – बदमाश और समाज व देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई हैं। इसी कड़ी में एमपी एटीएस ने खरगोन जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र के सिग्नूर में चल रही अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से एटीएस ने अवैध पिस्टल, बैरल और Raw मटेरियल बरामद किया। इसके साथ नौ आरोपियों को भी पकड़ा गया। एटीएस ने आरोपियों के नाम राहुल नानूराम यादव निवासी सरवर देवला (कसरावद) और सिगनुर (गोगावां )निवासी गुरुबख्त सिकलीगर व अन्य होना बताए हैं।पूछताछ में आरोपियों ने अवैध हथियार बनाने का सामान सूरत, गुजरात से लाना कबूला।
500 बैरल की गई जब्त।
बताया जाता है अवैध फैक्ट्री से पिस्टल बनाने में प्रयुक्त 500 बैरल बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों से आगे पूछताछ की जा रही है ताकि अवैध हथियार में प्रयुक्त मटेरियल सप्लाई करनेवालों को भी गिरफ्त में लिया जा सके।
Related Posts
July 19, 2021 गोलीकांड में घायल शराब ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर, समर्थकों ने की सिंडिकेट दफ्तर में तोड़फोड़
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित शराब सिंडिकेट के दफ्तर में हुए गोलीकांड में घायल […]
June 7, 2022 इंदौर में 12 जून को होगा सितारा- ए – दंगल, देशभर के पहलवान करेंगे शिरकत
इंदौर : भाजपा खेल प्रकोष्ठ, इंदौर के बैनर तले 'सितारा - ए - इंदौर' दंगल का आयोजन 12 जून […]
June 29, 2020 पाक में फंसे साढ़े चार सौ भारतीय वापस लौटे, इंदौर के 8 भी हैं शामिल इंदौर : कोरोना के कारण करीब 450 भारतीय पिछले तीन महीनों से पाकिस्तान में ही फंसे थे। […]
July 27, 2020 हँसदास मठ में श्रावण सोमवार पर झूलन लीला का आयोजन इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ में चल रहे श्रावण अनुष्ठान के तहत […]
February 1, 2021 संकट के दर्द से सबक वाला, चंगा मन की दवा है निर्मला का निर्मल बजट
गोविन्द मालू(पूर्व उपाध्यक्ष खनिज निगम)
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' वाली कहावत को […]
June 10, 2021 सिलेंडर रिफिल कराने के लिए वितरक चुन सकेंगे उपभोक्ता, पुणे सहित 6 शहरों में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एलपीजी ग्राहकों को यह तय करने की अनुमति देने का फैसला किया […]
October 6, 2023 मप्र,छत्तीसगढ़ में जियो के सबसे अधिक ग्राहक
ट्राई की ताजा रिपोर्ट में मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो सबसे आगे।
इंदौर : […]