खलघाट पुल से नर्मदा में गिरी यात्री बस, 13 यात्रियों के शव बरामद

  
Last Updated:  July 18, 2022 " 02:54 pm"

धामनोद : सोमवार सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट पुल पर यात्री बस, अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में जा गिरी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी, महिलाओं – बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। यह पुल पुराना बताया जा रहा है।

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा।

बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बताई गई है। ब्रिज पर ओवरटेक करने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

बस निकाली, 13 शव बरामद।

राहत और बचाव दल ने क्रेन की मदद से नदी से बस को निकाल लिया है। अभी तक 13 यात्रियों के शव बरामद हो चुके हैं। बताया जाता है की बस में करीब 40 यात्री सवार थे। नदी में गोताखोरों की मदद, यात्रियों की तलाश में ली जा रही है। संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा और आईजी राकेश गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं। वे राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे।इस बात के मद्देनजर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी में हुई बस दुर्घटना से महाराष्ट्र के सीएम को अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने श्री शिंदे से कहा कि यात्रियों के शवों को महाराष्ट्र भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *