इंदौर : कोरोना के खतरे का असर देश, प्रदेश व शहर के तमाम ऐसे धर्मस्थानों पर भी पड़ा है जहां हजारों- लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन- पूजन के लिए पहुंचते हैं। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम धाम के पट भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। 300 वर्षों में पहली बार इस मंदिर के पट बंद किये गए हैं। खाटू श्याम भक्त मण्डल के सुरेश रामपिपलिया ने ने बताया कि हालात सामान्य होते ही पुनः मन्दिर के कपाट खोल दिये जायेंगे। इसीतरह सालासर बालाजी के पट भी कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की एडवाइजरी को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं।
कैला देवी के मुख्य मंदिर के कपाट भी बंद।
राजस्थान के ही करोली स्थित कैला देवी के मुख्य मंदिर के पट भी कोरोना के संक्रमण की आशंका में बंद कर दिए गए हैं। कैला देवी भक्त मण्डल के जगदीश फायर ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए कैला देवी मंदिर ट्रस्ट ने यह कदम उठाया है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि वे हालात को देखकर कैला देवी की यात्रा पर न जाए।
आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध वैष्णों देवी मंदिर, शिरडी के साई बाबा मंदिर, मुम्बई के सिद्धि विनायक सहित तमाम बड़े धर्मस्थलों को 31 मार्च तक बन्द किया गया है ताकि महामारी के प्रकोप से श्रद्धालु बचे रहें। इंदौर के भी अधिकांश देवालयों में भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश बन्द कर दिया गया है।
Related Posts
October 13, 2020 कांग्रेस के भूखे- नंगे वाले बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, ‘मैं भी शिवराज’ अभियान का किया आगाज
भोपाल : सीएम शिवराज के खिलाफ 'भूखे- नंगे' वाला बयान कांग्रेस के गले की घंटी बन गया है। […]
October 2, 2020 सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
इन्दौर: जिला इन्दौर अन्तर्गत सांवेर विधानसभा उपचुनाव 2020 हेतु शिकायतों के त्वरित […]
March 20, 2017 लखनऊ में शपथ ग्रहण पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में संपन्न शपथ होने तक मंच पर मौजूद रहे अखिलेश मुलायम
उत्तर प्रदेश सरकार का नया […]
December 12, 2022 इंदौर के शासकीय विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी घटनाक्रम की हो न्यायिक जांच
गृहमंत्री से मिलकर एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने रखी मांग।
भोपाल : अखिल भारतीय […]
May 16, 2020 इंदौर में आटा चक्कियों के संचालन की दी गई अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते […]
April 27, 2020 तीसरी आंख से की जा रही शहर में निगरानी, डेयरी खुली पाई जाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर इंदौर : शहर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर इसका […]
August 19, 2023 अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाला सिक्योरिटी गार्ड, उसका बेटा व भतीजा गिरफ्तार
कुत्ता घुमाने की बात पर हुए विवाद में की थी फायरिंग।
इंदौर : खजराना क्षेत्र की […]