इंदौर : दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को राजेंद्र नगर और उसकी आस पास की बीस से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। शहर की सबसे बड़ी रंगोली प्रतियोगिता के इस आयोजन में 125 से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता संयोजक मृदुला चिंचोलीकर, उत्तरा पानसे, मानसी बेहरे और मीनल आठले ने बताया कि रंगोली बनाने की कला और संस्कृति से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से लगातार आठवें वर्ष दिवाली के अवसर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अपने उद्देश्य की पूर्ति में आयोजन पूर्णतः सफल रहा। ना सिर्फ युवा कलाकारों ने अपितु आठ से ले कर तेरह वर्ष के बालक बालिकाओं ने भी इसमें भाग ले कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाई । इनमें प्रमुख रूप से अयोध्या का राम मंदिर, राम और हनुमान का मिलन, महाकाल लोक, राधा कृष्ण आदि की मनोहारी रंगोलियां शामिल थीं। इसी तरह महालक्ष्मी के विभिन्न रूप, मां, बेटी और पिता के आपसी संबंधों को दर्शाने वाली आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गई थी ।
रंगोली प्रतियोगिता के लिए 9 विभिन्न क्षेत्र बनाए गए थे। प्रत्येक क्षेत्र में पृथक पुरस्कार दिए गए । इसी तरह रंगोली को भी तीन विधा फ्री हैंड, संस्कार भारती तथा बिंदी वाली श्रेणी में विभाजित कर प्रत्येक श्रेणी में अलग अलग विजेता घोषित किए गए । प्रतियोगिता के निर्णायक थे श्वेता दस्ते, अल्पना दीक्षित, राजेश्री चिटनीस, स्वाति वाडगे, मृणाल त्रिकांडे और दीपाली टिकेकर।
Related Posts
January 17, 2019 केबल विवाद में हत्या की आशंका, आरोपियों पर इनाम घोषित इंदौर: बुधवार देर शाम व्यवसायी संदीप अग्रवाल उर्फ तेली की गोली मारकर की गई हत्या के […]
April 28, 2021 सदर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद में चले पत्थर, पुलिस ने पाया हालात पर काबू, आरोपियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई
इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार रात दो […]
November 6, 2023 एसजेएमसी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ […]
May 25, 2025 अपनी सोच बच्चों पर न थोपें, समस्या का समाधान उन्हें खुद करने दें..
बच्चे की शिकायत होती है कि घर में खिलौने तो बहुत है लेकिन छूना मना है।
हम पारंपरिक […]
July 19, 2019 अश्लीलता फैला रहे हैं फ़िल्म और टीवी सीरिअल्स- आचार्यश्री इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन परिसर में चल रहे चातुर्मास में आचार्यश्री रत्नसुन्दर […]
March 30, 2020 टोटल लॉकडाउन से गैस एजेंसी, दवा दुकानें और बैंकों को दी गई छूट इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने मंगलवार 31 मार्च से आवश्यक वस्तुओं, […]
December 7, 2021 मप्र में फ़िल्म, वेब सीरीज शूटिंग को लेकर बनाई गई गाइड लाइन, सम्बन्धित जिला कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति
भोपाल : आश्रम 3 वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान मचे बवाल के बाद राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश […]