नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस एप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। पेटीएम के साथ पेटीएम फर्स्ट एप को भी प्ले स्टोर से हटा दिया है। बताया जाता है कि गूगल ने नियमों के उल्लंघन के चलते पेटीएम को हटाया है।
सट्टे, जुएं के गेम्स को अनुमति नहीं।
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिये कहा है कि वह ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कॅश वाले गेम्स, जुएं या सट्टे का आयोजन करते हों। पेटीएम फर्स्ट एप गेम्स के जरिए पैसे जीतने का दावा करती है। गूगल ने अपनी गैम्बलिंग पालिसी को भी जारी किया है, जिसके मुताबिक एप डेवलपर को जुएं या सट्टे की इजाजत नहींहै।
पेटीएम ने ये कहा…
गूगल की कार्रवाई के बाद पेटीएम प्रबन्धन ने ट्वीट के जरिये माना है कि पेटीएम एंड्रॉयड एप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। जल्दी ही यह दुबारा उपलब्ध होगा। यूजर्स का पैसा पूरीतरह सुरक्षित है और वे पहले की तरह पेटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बताया जाता है कि जिन लोगों के फोन में पहले से पेटीएम मौजूद है, वे यूजर्स मोबाइल वॉलेट और अन्य सर्विसेज का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं।
Related Posts
August 31, 2020 युवक की हत्या करने वाले पिता- पुत्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में आकाश श्रीवास की हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को थाना […]
January 21, 2025 विभिन्न क्षेत्रों की 108 प्रतिभाएं अटल गौरव सम्मान से सम्मानित
निरंतरता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने से मिलता है सर्वोच्च स्थान।
सनातन संस्कृति में […]
May 12, 2020 नर्सिंग दिवस पर सांसद लालवानी ने किया नर्सों का सम्मान इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में जब हम सब अपने घरों में बैठे हैं, तब नर्सेस अपना घर, […]
July 9, 2023 दुनिया के मेयर इंदौर आकर स्वच्छता के मॉडल को देखना चाहते हैं : महापौर
शहरों की सहभागिता दुनिया और देश के विकास में भी बढ़े।
इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवाँ […]
March 19, 2025 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धारण किया फलाहारी बाबा का रूप
अनोखे अंदाज में इंदौरवासियों को दी रंगपंचमी की शुभकामनाएं।
बजरबट्टू सम्मेलन और […]
May 18, 2021 कोरोना ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्य को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति
भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संकटकाल के दौरान दिवंगत […]
February 7, 2023 तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में अबतक 4300 की मौत
मौतों का आंकड़ा 35 हजार तक पहुंचने की आशंका।
दुनियाभर से राहत सामग्री तुर्की भेजे […]