इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रं-3 में विधायक प्रत्याशी गोलू शुक्ला ने तीनों मंडल अटल बिहारी मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, देवी अहिल्या मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक ली।
बैठक में वर्तमान व पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, वार्ड प्रभारी व सहप्रभारी, वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक व सह-संयोजक, शक्ति केन्द्रों की टोली, बूथ विस्तारक, बूथ अध्यक्ष, मोर्चे व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी एवं विधानसभा – 3 में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।इस दौरान बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
Facebook Comments